शिमला : चन्द्रिका ( TSN)-प्रदेश के छह बागी नेताओं समेत तीन निर्दलीय नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा है कि सरकार की नाकामियों से कुछ ऐसे हालात बने होंगे जिसके कारण कांग्रेस के नेताओं को इस तरह अपनी विधायकी को छोड़ने को विवश होना पड़ा होगा। जयराम ठाकुर ने सभी नेताओं को विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें एक परिवार के सदस्य के रूप में पूरा सम्मान देगी।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज भी मुख्यमंत्री और सरकार के मंत्री कह रहे हैं उन्होंने अपनी पांच गारंटियां पूरी कर दी। हकीकत यह है की सरकार ने एक भी गारंटी ढंग से पूरी नहीं की। बिना गारंटियों को पूरा किए सरकार द्वारा उन्हें पूरा करने का दावा करने का झूठ सरकार द्वारा बोला जा रहा है। इस तरह से सरेआम झूठ बोलकर अब काम नहीं चलेगा। अब जो विकास की बात करेगा। पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की बात करेगा देश की जनता उसी के साथ खड़ी होगी। नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं इसलिए देश के लोग सिर्फ़ उनकी गारंटी पर ही भरोसा करते हैं।
भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दी बधाई
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो” से सम्मानित करने को देश के लिए एक गर्व और सम्मान की बात है। उनसे पहले यह सम्मान किसी भी ग़ैर-भूटानी व्यक्ति को नहीं मिला है। यह सम्मान पाने वाले वह पहले प्रधानमंत्री हैं।
