जयराम ठाकुर ठेकेदारों की ना करें चिंता…सीएम ने 80 करोड़ लोक निर्माण विभाग को किया जारी-विक्रमादित्य

शिमला,संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में लोकनिर्माण विभाग में पिछले काफी समय से  ठेकेदारों को कार्यों की पेमेंट का भुगतान नही हो रहा है। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष सहित भाजपा के नेता   लगातार सरकार पर हमलावर है।वही इसको लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है और नेता प्रतिपक्ष को ठेकेदारों की चिंता न करने की सलाह दी है.साथ उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आए दिन बयान बाजी करते हैं लेकिन उन्हें प्रदेश के लोगों की चिंता करनी चाहिए।
सरकार समय समय पर ठेकेदारों के बकाया भुगतान कर रही है। जयराम ठाकुर खुद भी मुख्यमंत्री रहे हैं । वे उनका मान सम्मान करते है लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि प्रदेश की वित्तिय स्तिथि क्या है।उन्होंने  कहा कि विभाग की ओर से चरणबद्ध तरीके से ठेकेदारों को उनके कार्यों की पेमेंट की जा रही है आज ही मुख्यमंत्री के साथ हाई पावर कमेटी की बैठक हुई है जिसमें मुख्यमंत्री ने 80 करोड़ लोक निर्माण विभाग को जारी किया है और जो ठेकेदारो की पेंडिंग पेमेंट है उसका भुगतान किया जाएगा।
आर्थिक संकट के चलते कुछ समय के लिए भुगतान नहीं किया
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आर्थिक संकट के चलते कुछ समय के लिए भुगतान नहीं किया गया था लेकिन ऐसा नहीं है कि ठेकेदारों को उनके कार्यों के भुगतान नहीं किया जाएगा सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है। कोई उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई सड़कों का निर्माण अब ऐसे नहीं होगा जब तक उसकी गिफ्ट डीड सही तरीके से नहीं की जाती है उन्होंने कहा कि कई लोग सड़क बनने के बाद हाई कोर्ट में जाते हैं और मुआवजे की मांग करते हैं ऐसे में अब उन्हें सड़कों का निर्माण प्राथमिकता पर किया जाएगा जहां पर गिफ्ट डीड पूरा नहीं हो जाता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बारिश ने लौटाई शिमला की रौनक, तापमान में भारी गिरावट से लोगों को मिली राहत

शिमला, संजू -:शिमला में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। लगातार 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहे तापमान के कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान थे, लेकिन ताज़ा बारिश ने पूरे शहर को राहत पहुंचाई है। बारिश के बाद तापमान में करीब 9...

रोहड़ू नगर परिषद चुनाव में 77.31 फीसदी मतदान, मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

शिमला-: नगर परिषद रोहड़ू चुनाव-2026 के तहत गुरुवार को सभी नौ वार्डों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं तथा बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया। पूरे दिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा और...

एचपी बोर्ड परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी..उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ की फॉरेंसिक जांच में पुष्टि,

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की परीक्षा प्रणाली में एक बड़ी लापरवाही और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कड़ा संज्ञान लिया है। डॉ शर्मा ने बताया कि मार्च-2025 में आयोजित मैट्रिक (10वीं) परीक्षा के दौरान बिलासपुर जिले के एक परीक्षा केंद्र में छात्रों की...

गुरनाम सिंह चढूनी का केंद्र सरकार पर निशाना, नई राजनीतिक मुहिम को बताया बदलाव की आवाज

करनाल-:करनाल पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की जनता अब पारंपरिक राजनीतिक दलों से निराश हो चुकी है और नए राजनीतिक विकल्प की तलाश कर रही है। उन्होंने “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से चल...

अंबाला के अटल कैंसर सेंटर में दुर्लभ सर्जरी सफल, 14 वर्षीय बच्ची को मिला नया जीवन

अंबाला-:अंबाला कैंट स्थित क्षेत्रीय अटल कैंसर केयर सेंटर के डॉक्टरों ने एक बेहद दुर्लभ और जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 14 वर्षीय बच्ची को नया जीवन दिया है। बच्ची लंबे समय से असहनीय पेट दर्द से जूझ रही थी, लेकिन कई निजी अस्पतालों में इलाज के बावजूद बीमारी की सही पहचान नहीं हो सकी।...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.