Shimla,Sanju(TSN)–भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई सटीक कार्रवाई,जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है,पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।शिमला में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना की सराहना की और इसे आतंकवाद के विरुद्ध एक निर्णायक कदम बताया।
जयराम ठाकुर ने कहा:”आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम”
ठाकुर ने कहा,“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा था, वही कर दिखाया।ऑपरेशन सिंदूर कोई प्रतीकात्मक प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि रणनीतिक और निर्णायक कार्रवाई है।सेना ने साहसिक कदम उठाते हुए पाकिस्तान के भीतर 100 किलोमीटर तक घुसकर 9 आतंकी अड्डों को ध्वस्त किया।उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश भी केंद्र सरकार के निर्देशानुसार सतर्कता बरत रहा है।राज्य में मॉक ड्रिल और सुरक्षा अभ्यास जैसे कदम एहतियात के तौर पर उठाए जाएंगे।
राजनीतिक कटाक्ष भी हुए तेज
जयराम ठाकुर ने इस मौके पर सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी आंतरिक विरोधाभासों से जूझ रही है।उन्होंने कहा,“कांग्रेस सरकार में तालमेल की कमी है।कभी कोई मंत्री बयान देता है,तो अगली सुबह उसका खंडन आता है। विक्रमादित्य सिंह खुद अपने बयानों की सफाई देते फिरते हैं।” ठाकुर ने बिलासपुर की हालिया घटना को पार्टी के अंदरूनी असंतुलन का उदाहरण बताया।
