बालीचौकी/मंडी(TSN)-नेशनल हाईवे औट लुहरी के धामण भवानी क्रशर के पास फलो से भरी जीप पलट गई.जिसमें चालक और दो अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए.ये जीप सेब, नाशपाती व प्लम से भरी थी.घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी पहुंचाया गया,जहां घायलों का उपचार हो रहा है ।
जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग पौने आठ बजे हुआ जब एक जीप फल और सब्जी को लेकर बंजार से टकोली की तरफ जा रही थी कि अचानक बालीचौकी से तीन किलोमीटर दूर भवानी क्रशर के मोड के पास अचानक नियंत्रण खो जाने के कारण जीप लुढक गयी।हा*दसा इस जीप की ब्रेक फेल होने के कारण हुआ।चालक ने बताया कि हा*दसा बहुत खतरनाक हो सकता था,लेकिन चालक ने जीप को जैसे तैसे निचली तरफ जाने से रोका और तीन लोगों की जान बच गई ।हा*दसे में चालक पेगु राम पुत्र नोक सिंह निवासी खुहण बालीचौकी व अन्य जीतेंद्र कुमार 27 और सुखदयाल 58 दो व्यक्ति आंशिक तौर पर घायल हो गए हैं।लोगों ने हा*दसे की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी व एंबुलेंस को दी।सूचना मिलते ही समय एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी पहुंचाया गया। तीनों लोगों को बालीचौकी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है।
