चम्बा : मंजूर पठान ( TSN)-हिमाचल प्रदेश सरकार के लोकनिर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपने दो दिवसीय चंबा जिला के दौरे पर आज डलहौजी पहुंचे.इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे. उन्होंने एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि जितनी भी प्रदेश सरकार के द्वारा पीडब्ल्यूडी विभाग में योजनाएं चलाई जा रही हैं उनकी जानकारी हासिल करने के लिए वह चंबा जिला के दौरे पर आए हैं. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार पूरी तरह से सुरक्षित है और अब भाजपा को अपनी बयान बाजी से बाज आना चाहिए क्योंकि 2022 के विधानसभा चुनाव में 40 विधायक चुनकर आए थे और एक बार फिर उपचुनावों के बाद कांग्रेस पार्टी के 40 विधायक दोबारा से हो गए हैं.
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिम केयर योजना पर भाजपा लगातार लोगों को गुमराह कर रही है.उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी अस्पतालों में किसी भी तरह से हिम केयर योजना को बंद नहीं किया है.उसे निरंतर जारी रखा है.जबकि निजी अस्पतालों में यह सुविधा बंद की गई है।विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि वह चंबा जिला के दौरे पर हैं और यहां सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी हासिल कर रहे हैं ताकि उन कार्यों को तेजी प्रदान की जा सके. उन्होंने कहा कि हमारे सरकार पूरी तरह से सुरक्षित है और भाजपा को अपने दिमाग से यह ख्याल निकाल देना चाहिए.
