जी-राम-जी’ ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, विकसित भारत 2047 की नींव: अनुराग सिंह ठाकुर

Delhi, 2 January-:पूर्व केंद्रीय मंत्री  सांसद  अनुराग सिंह ठाकुर ने ‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी ‘जी-राम-जी’ को ग्रामीण भारत के लिए एक दूरदर्शी और परिवर्तनकारी पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाकर विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने का मजबूत आधार तैयार करती है।
 अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025 मनरेगा की संरचना में ऐतिहासिक सुधार है। यह नया कानून ग्रामीण परिवारों को प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों के मजदूरी रोजगार की वैधानिक गारंटी देता है, जो पहले के 100 दिनों की तुलना में 25 दिन अधिक है। इससे ग्रामीण परिवारों की आय सुरक्षा मजबूत होगी, गांवों में खपत बढ़ेगी और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि ‘जी-राम-जी’ सिर्फ एक रोजगार योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने का एक व्यापक ब्लूप्रिंट है, जो रोजगार के साथ-साथ आजीविका के अवसरों का विस्तार करता है और ग्रामीण समाज को सशक्त बनाता है।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए  अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि रोजगार गारंटी योजनाएं दशकों से चली आ रही हैं, लेकिन कांग्रेस ने इन्हें हमेशा सिर्फ नाम बदलने की राजनीति तक सीमित रखा।उन्होंने कहा, “1989 में जवाहर रोजगार योजना, 1999 में जवाहर रोजगार समृद्धि योजना, 2001 में संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना और 2005 में नरेगा—इन सभी योजनाओं के समय कांग्रेस को गांधी जी याद नहीं आए। 2009 के चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक फायदे के लिए नरेगा का नाम बदलकर मनरेगा किया गया। कांग्रेस का ‘बापू प्रेम’ केवल दिखावा है और गांधी जी के नाम का इस्तेमाल सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए किया गया।” अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि ‘जी-राम-जी’ का उद्देश्य वर्षों से चली आ रही बिखरी हुई व्यवस्था और नीतिगत जटिलताओं को समाप्त करना है। यह नया कानून पारदर्शिता, जवाबदेही, लाइसेंसिंग, सुरक्षा स्वीकृति और मुआवजे से जुड़े प्रावधानों को एक मजबूत ढांचे में समाहित करता है।उन्होंने कहा कि कोविड संकट के दौरान मोदी सरकार ने मजदूरों और ग्रामीण भारत के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए।
 “MGNREGA के तहत एक लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए, जो कांग्रेस सरकार कभी सोच भी नहीं सकती थी। हमने जियोटैगिंग, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, बैंक खातों के जरिए भुगतान और समयबद्ध मजदूरी भुगतान सुनिश्चित किया। जहां पहले महीनों तक मजदूरी नहीं मिलती थी, आज साप्ताहिक भुगतान सुनिश्चित किया गया है।”उन्होंने कहा कि बजट में वृद्धि, राज्यों की भूमिका को मजबूत करना और योजना का विस्तार मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे ग्रामीण भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का संकल्प पूरा होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.