करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का दौरा, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का निरीक्षण.. विदेश रोजगार को लेकर दिया भरोसा

Karnal, 3 January-:केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को हरियाणा के करनाल का दौरा किया और शहर में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं का मौके पर जाकर जायजा लिया। सबसे पहले उन्होंने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन टी-फ्लाईओवर और प्रस्तावित शॉपिंग मॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों से कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली और निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं तय समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सभागार में विदेश सहयोग विभाग और हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा आयोजित ‘पांचजन्य 2026’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने विदेश में रोजगार के लिए चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हरियाणा के युवाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।पत्रकारों से बातचीत में मनोहर लाल ने कहा कि अब युवाओं को डंकी रूट जैसे अवैध और खतरनाक रास्तों से विदेश जाने की जरूरत नहीं है। सरकार ने ऐसी व्यवस्था विकसित की है, जिसमें युवा बिना पर्ची-खर्ची और बिना एजेंट के विदेश जाकर नौकरी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने विदेश सहयोग के लिए अलग विभाग का गठन किया है, जिससे युवाओं को सीधा लाभ मिल रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष इजराइल के लिए 232 युवाओं का चयन हुआ था, जिनमें से 180 युवा वहां कार्यरत हैं, जबकि बाकी की प्रक्रिया जारी है। इस वर्ष विदेशी कंपनियों की टीमों ने हरियाणा में आकर इंटरव्यू लिए, जिनमें 209 युवाओं का चयन किया गया है। आने वाले समय में और भी रोजगार अवसर उपलब्ध होने की संभावना है।
राजनीतिक सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोहर लाल ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि कुछ नेताओं का लोकतांत्रिक संस्थाओं में विश्वास नहीं है। अवैध कॉलोनियों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर अवैध कॉलोनियां काटना गलत है और सरकार इस पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है।
इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की बात कही। वहीं धान घोटाले पर उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज हो चुकी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।उन्होंने यह भी बताया कि करनाल में यातायात जाम से राहत के लिए 128 करोड़ रुपये की लागत से टी-फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, जिसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर ‘अटल सेतु’ रखा जाएगा। परियोजना पूरी होने पर शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.