अंबाला के बराड़ा से IPL तक का सफर: दक्ष कामरा का कोलकाता नाइट राइडर्स में चयन, परिवार और अकादमी में जश्न

Ambala, 20 December-:अंबाला जिले के बराड़ा कस्बे के लिए यह गर्व का क्षण है, जहां की एक क्रिकेट अकादमी से निकलकर युवा क्रिकेटर दक्ष कामरा ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जगह बनाई है। दक्ष का चयन आईपीएल की प्रसिद्ध टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में हुआ है। जैसे ही उनके चयन की खबर सामने आई, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार, स्कूल और अकादमी में जश्न का माहौल देखने को मिला।
आईपीएल में चयन के बाद दक्ष कामरा आज बराड़ा स्थित अपनी अकादमी पहुंचे, जहां कोच, साथी खिलाड़ी और प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और तालियों के बीच दक्ष भावुक नजर आए। बाद में वे अपने स्कूल भी पहुंचे, जहां उनके माता-पिता का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मंच पर स्वागत के दौरान दक्ष के माता-पिता भावुक हो गए और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। इस दौरान दक्ष अपने प्रशंसकों से घिरे रहे और सभी ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।मीडिया से बातचीत में दक्ष कामरा ने कहा कि उनके आईपीएल चयन से परिवार और दोस्त बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और परिवार को दिया। दक्ष ने बताया कि उन्होंने अंबाला के बराड़ा स्थित अकादमी में कोच हरजोत सिंह के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत की है। वे मूल रूप से हिसार के रहने वाले हैं। उनके पिता राकेश कामरा बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर का काम करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। परिवार ने हर कदम पर उन्हें पूरा सहयोग दिया।
दक्ष ने बताया कि हाल ही में अहमदाबाद में चल रहे मैचों के दौरान स्काउट टीम की नजर उन पर पड़ी, जिसके बाद उन्हें राजस्थान रॉयल्स और केकेआर की ओर से ट्रायल के लिए बुलाया गया। शानदार प्रदर्शन के बाद केकेआर ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। दक्ष का सपना अब आगे चलकर भारतीय टीम के लिए खेलना है।दक्ष के कोच हरजोत सिंह ने बताया कि वे पिछले सात-आठ वर्षों से दक्ष को प्रशिक्षण दे रहे हैं। कम उम्र से ही दक्ष में प्रतिभा नजर आने लगी थी और आज उसकी मेहनत रंग लाई है। वहीं, दक्ष के पिता ने कहा कि तमाम मुश्किलों और कोरोना काल के बावजूद कोचों के सहयोग से उनका बेटा इस मुकाम तक पहुंचा है। पूरे परिवार को उम्मीद है कि आने वाले समय में दक्ष देश का नाम रोशन करेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल पहुंचे बाबा रामदेव: बोले—वन नेशन, वन एजुकेशन और वन इलेक्शन जरूरी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने रविवार को शिक्षा व्यवस्था, भारतीय संस्कृति, चुनाव प्रणाली और देश में चल रहे विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। गुरुकुल में नए भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए बाबा रामदेव ने कहा कि देश को शिक्षा, चिकित्सा, भाषा और वैचारिक गुलामी से बाहर निकालने...

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘खटाखट’ नहीं, खटारा मॉडल देकर चले गए

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के एक निजी होटल में भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, नगरोटा के पूर्व विधायक अरूण मेहरा सहित भाजपा...

वंदे मातरम् के सम्मान पर अडिग भाजपा, जयराम बोले- जरूरत पड़ी, तो हाईकोर्ट जाएंगे

शिमला,संजू-:राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सियासी टकराव के बीच भाजपा विधायक दल ने रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर कांग्रेस के खिलाफ जवाबी धरना दिया।नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने करीब डेढ़ घंटे तक चले धरने में...

त्योहारों से पहले महंगाई की मार, मिठाइयों के दाम बढ़ने की आशंका

अंबाला-त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली चीनी, घी और ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर अब...

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.