हरियाणा (एकता): हरियाणा में शीत लहर का असर देखा जा रहा है। कुरुक्षेत्र में 11 डिग्री तक पारा लुढ़का हुआ है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में सर्दी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। जिससे बीमारियों की परेशानी भई बढ़ती जा रही है। बता दें कि पिछले 4 दिनों से ही पारा नीचे जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस मौसम में धर्मनगरी में आज भी काफी लोग खुले आसमान के नीचे एक कंबल व चद्दर के सहारे रात गुजारने को मजबूर हैं। उनके पास अपने घर तक नहीं हैं। इनके लिए प्रशासन की ओर से बनाए रैन बसेरे भी सहारा नहीं बन पाए हैं।
प्रशासन की ओर से रेलवे स्टेशन के समीप आरओबी के नीचे, पुराना बस अड्डा, ब्रह्मसरोवर अर्जुन चौक व ब्रह्मसरोवर नजदीक दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पास स्थापित किए गए। हालांकि बाकी दो रैन बसेरों की हालत अच्छी मानी जा रही है। लोग ठंड से बचने के लिए बदहाल रैन बसेरों का भी रूख करते हैं। बड़ी संख्या में ऐसे लोग कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय के बाहर ही देखे जा सकते हैं।
