हिमाचली संस्कृति के रंग में रंगा कंगना का नया रेस्टोरेंट ‘द माउंटेन स्टोरी’

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा (TSN)-प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने मनाली में नए रेस्टोरेंट के शुरू होने के पहले दिन परिवार और पर्यटकों के साथ एक खास शाम बिताई। मनाली में अपने रेस्टुरेंट के सपने को साकार होता देख कंगना बेहद खुश नजर आईं। इस मौके पर वह पारंपरिक लद्दाखी परिधान में नजर आईं, कंगना रनौत के रेस्टोरेंट में हिमाचली संस्कृति की झलक के साथ मायानगरी की छाप देखने को मिल रही है। रेस्टोरेंट में बैठने को बनाई कुर्सियां में हिमाचल की हस्तकला का प्रदर्शन किया गया है। 360 डिग्री में बर्फ से ढकी पहाड़ियों से प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा देखने के साथ मुंबईया स्टाइल में शूटिंग कटिंग चाय का जायका मायानगरी का अहसास करवाएगा तो कुल्लू का सिड्डू, लाल चावल यहां के पुरातन व्यंजनों से रूबरू करवाएंगे। नेशनल हाइवे के साथ बने रेस्टोरेंट के स्वागत कक्षा में हिमाचली अंदाज में कर्मचारी विनम्रता के साथ स्वागत करेंगे।  रेस्टोरेंट का भवन को भी काठकुणी लुक देने का प्रयास किया गया है।

कंगना ने कहा कि हिमाचली संस्कृति, खानपान को प्रमोट करना उनका मकसद है। कोई भी यहां आकर प्रकृति कि गोद में पढ़ सकता है, पेंटिंग बना सकता है। कंगना ने कहा कि इस रेस्टोरेंट को खोलने का मुख्य उद्देश्य हिमाचली संस्कृति और व्यंजनों को देश-विदेश तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा, “मैंने देश-विदेश में कई स्थानों की यात्रा की है – दक्षिण भारत, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब और कई अन्य जगहों के पारंपरिक व्यंजन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। लेकिन हिमाचली भोजन को अब तक उतनी पहचान नहीं मिली है, जितनी मिलनी चाहिए। यही कारण है कि मैंने यह रेस्टोरेंट शुरू करने का फैसला किया।

सिड्डू और बड़ा पाव का खास जिक्र 

कंगना ने आगे बताया कि उन्हें हिमाचली व्यंजन सिड्डू बेहद पसंद है, इसलिए  इसे उनके रेस्टोरेंट के मेन्यू में खास जगह दी गई है। साथ ही, उन्होंने मुंबई में बिताए वर्षों को याद करते हुए कहा कि वहाँ का प्रसिद्ध बड़ा पाव भी इस रेस्टोरेंट के मेन्यू में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि खाने से लोगों से जुड़ने का एक खास जरिया बनता है।”

रेस्टोरेंट को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स 

हालांकि इस समय मनाली में ऑफ-सीजन है, फिर भी रेस्टोरेंट में स्थानीय लोगों और पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों ने भी इस मौके पर कंगना के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनके इस नए कदम की सराहना की।
पारंपरिक परिधानों को भी दिलाएंगी पहचान
 इस मौके पर कंगना ने लद्दाखी पारंपरिक परिधान गौंचा पहना था और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह वेशभूषा भी वैश्विक पहचान के लायक है। उन्होंने कहा, “हमारे देश में ऐसे अनगिनत कुशल कारीगर हैं, जो बेहतरीन पारंपरिक वस्त्र बनाते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से भारत में ही लोग इनके बारे में बहुत कम जानते हैं। मेरा प्रयास रहेगा कि हमारी पारंपरिक वेशभूषा को भी वैश्विक पहचान मिले।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

657 करोड़ बैंक घोटाला: 329 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से सीने में निवेश

मोनिका रावत/पंचकूला-:657 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर सरकारी धन की नई मनी ट्रेल का खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सरकारी विभागों से कथित रूप से निकाली गई 329 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले शेल कंपनियों के खातों में पहुंचाई...

घग्गर समेत सभी नदी-नाले उफान पर, पंचकूला में नदी किनारे जाने पर रोक; धारा 163 लागू

मोनिका रावत/पंचकूला : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और पंचकूला में पिछले 48 घंटे से जारी वर्षा के कारण घग्गर नदी समेत जिले की सभी प्रमुख नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से उसने रौद्र रूप धारण कर लिया है। संभावित बाढ़...

मानसून की चुनौती के बीच हथनीकुंड बैराज अलर्ट मोड पर, हाईटेक सुरक्षा इंतज़ामों पर प्रशासन का भरोसा

यमुनानगर/परवेज खान-:मानसून के सक्रिय होते ही यमुना नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए यमुनानगर का हथनीकुंड बैराज पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।सिंचाई विभाग ने इस बार बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग का कहना है कि बैराज की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पहले...

हिमाचल में बारिश का कहर: सीएम सुक्खू ने लोगों से की सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर नदियों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंताएं...

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क,बिजली और पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 10 जुलाई सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.