/ Jun 28, 2026

गोबर के उत्पाद बनाकर देश के कोने-कोने तक पहुंचा रहा मंडी का कर्ण सिंह

मंडी :धर्मवीर (TSN)-मंडी जिला के कोटली उपमंडल के तहत आने वाले चलोह गांव निवासी कर्ण सिंह अपनी संस्कृति को अर्थव्यवस्था के साथ जोड़ने वाले कर्णधार का काम कर रहे हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उन्होंने प्रदेश का पहला ऐसा लघु उद्योग चला रखा है जहां पर सिर्फ और सिर्फ गाय के गोबर से ही सभी प्रकार के उत्पाद बनाए जाते हैं। इस लघु उद्योग का नाम श्री कामधेनू पंचगव्य उद्योग रखा गया है। इन दिनों मंडी में जारी सरस मेले में कर्ण सिंह ने अपने इन उत्पादों को प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए रखा है जो लोगों के लिए आकषर्ण का केंद्र बने हुए हैं।
गोबर से बनाए जाते है 25 तरह के उत्पाद 
कर्ण सिंह ने बताया कि उसने वर्ष 2020 में गाय के गोबर से उत्पाद बनाने का कार्य शुरू किया और 6 महीनों की जद्दोजहद के बाद एक दीपक बना पाया।लेकिन उसके बाद हार नहीं मानी और स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने साथ जोड़कर उन्हें भी इस काम को और आगे बढ़ाया। कर्ण सिंह ग्रामीणों से 5 रूपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीदता है और उसके 25 तरह के उत्पाद बनाता है। इन उत्पादों में दीपक, चप्पल, नेम प्लेट, लोगो, मोमेंटो, भगवान की मूर्तियां, आकृतियां, ईंट, टाईल्स और गमले आदि शामिल हैं।कर्ण सिंह ने बताया कि स्थानीय बाजारों में उसके द्वारा बनाए गए उत्पादों की मांग काफी कम है लेकिन बाहरी राज्यों में इन उत्पादों को लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। वे ऑनलाईन भी इन उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं और लोग वहां से इन्हें जमकर खरीद भी रहे हैं।
मंडी में लगे सरस मेले में भी कर्ण सिंह पहुंचा है अपने उत्पादों को लेकर
कर्ण सिंह के अनुसार उन्हें इस कारोबार में मुनाफा हो रहा है। हालांकि उतना मुनाफा तो नहीं है लेकिन इतना जरूर है कि लागत से अधिक वह कमा पा रहे हैं। भविष्य में जैसे-जैसे इन उत्पादों की डिमांड बढ़ेगी तो उससे आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। कर्ण सिंह ने मंडी जिला प्रशासन और ग्रामीण विकास विभाग का आभार जताया जिनके माध्यम से वे सरस जैसे मेलों में देश के विभिन्न कोनों में जाकर अपने उत्पादों को प्रदर्शित और बेच पा रहे हैं। कर्ण सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे प्लास्टिक और कैमिकल युक्त हानिकारक उत्पादों का प्रयोग न करते हुए इन उत्पादों का इस्तेमाल करें जिससे गौमाता का संरक्षण भी होगा और वातावरण भी शुद्ध रहेगा।कर्ण सिंह ने अपने उद्योग को अभी तक जिस भी मुकाम पर पहुंचाया है वो अपने दम पर पहुंचाया है। अभी तक कर्ण सिंह ने किसी भी तरह की सरकारी मदद नहीं ली है। हालांकि जिला प्रशासन सरस मेलों में अब मंच मुहैया करवाने लग गया है जिससे उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने में काफी मदद मिल रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.