हरियाणा में रेल परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने की प्रगति की समीक्षा

Chandigarh, 17 December-:हरियाणा में रेल अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। हरियाणा के मुख्य सचिव एवं हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम के अध्यक्ष अनुराग रस्तोगी ने बताया कि राज्य की कई अहम रेल परियोजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बुधवार को चंडीगढ़ में हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम की निदेशक मंडल की 33वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान राज्य में संचालित प्रमुख रेल परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में बताया गया कि कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक परियोजना अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। वायाडक्ट से जुड़े सिविल, ट्रैक, सिग्नलिंग, टेलीकम्युनिकेशन और ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन से संबंधित सभी कार्य पूरे किए जा चुके हैं। वहीं, एलिवेटेड प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है। जल्द ही उत्तरी रेलवे द्वारा तकनीकी निरीक्षण और उसके बाद रेलवे सुरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने एचआरआईडीसी द्वारा अर्जित तकनीकी विशेषज्ञता की सराहना करते हुए निगम को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में कार्य करने का सुझाव भी दिया।

बैठक में ईस्टर्न ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई। सोनीपत से पलवल तक प्रस्तावित इस कॉरिडोर के लिए संरेखण को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली स्टीयरिंग समिति से स्वीकृति मिल चुकी है और परियोजना का व्यवहार्यता अध्ययन उन्नत चरण में है।हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। मानेसर–पातली खंड और मारुति रेलवे यार्ड जून 2025 में चालू किए जा चुके हैं। मानेसर स्थित मारुति प्लांट से अब तक 372 रैक लोड किए जा चुके हैं, जिससे परियोजना से राजस्व अर्जन भी शुरू हो गया है।परियोजना के लिए चरण-एक की वन स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, जबकि अरावली क्षेत्र से संबंधित स्वीकृति के लिए आवेदन किया गया है। भूमि मुआवजा वितरण में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। कुल 1,878 करोड़ रुपये के भूमि अवार्ड में से 1,533 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि मध्यस्थता अवार्ड के अंतर्गत 99 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया है।

बैठक में बताया गया कि एचओआरसी परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सुरंग क्षेत्र की सबसे बड़ी यात्री रेल सुरंगों में से एक है। न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड से बनाई जा रही 7,200 मीटर लंबी सुरंग में से अब तक 3,773 मीटर खुदाई पूरी हो चुकी है। फिलहाल आठ फेस पर काम चल रहा है, जबकि दो अतिरिक्त फेस विकसित किए जा रहे हैं।परियोजनाओं की प्रगति पर संतोष जताते हुए मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि ये रेल परियोजनाएं आधुनिक, सुरक्षित और टिकाऊ रेल अवसंरचना के निर्माण के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि इन कॉरिडोरों से क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और आम नागरिकों के आवागमन में सुधार होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.