पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने सरकार से प्रदर्शनकारियों की मांगों पर बातचीत करने और दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की।अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सिरसा सांसद कुमारी शैलजा आज गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। यहां उन्होंने सिख संगत से मुलाकात की और विवाद से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी ली।

गुरुद्वारा पहुंचने से पहले कुमारी शैलजा अस्पताल भी गईं,जहां उन्होंने विवाद के दौरान घायल हुए सुरेंद्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने घायल का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।मीडिया से बातचीत के दौरान कुमारी शैलजा ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इंसाफ की मांग कर रहे सिख समुदाय की बात सुनने के बजाय उन पर अश्रु गैस के गोले छोड़ना उचित नहीं था। सरकार को प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत करनी चाहिए थी और बातचीत के जरिए विवाद का समाधान निकालना चाहिए था।कुमारी शैलजा ने कहा कि पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर लोगों में नाराजगी है और सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई जरूरी है, ताकि लोगों का भरोसा कायम हो सके।

कांग्रेस सांसद ने सीबीआई जांच को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अब उन्हें सीबीआई जांच पर भी विश्वास नहीं रहा। शैलजा ने सरकार से मांग की कि विवाद के दौरान जिन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, उन मामलों को वापस लिया जाए।उन्होंने कहा कि सरकार को किसी भी समुदाय की भावनाओं और उनकी मांगों को गंभीरता से सुनना चाहिए। उनका कहना था कि बातचीत और आपसी सहमति के जरिए विवाद का समाधान निकाला जा सकता था। पुलिस कार्रवाई के तरीके पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इंसाफ की मांग कर रहे लोगों के खिलाफ बल प्रयोग की बजाय संवाद का रास्ता अपनाया जाना चाहिए था।पंजोखड़ा साहिब पहुंची कुमारी शैलजा ने संगत से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी और प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने की मांग करती रहेगी। उन्होंने सरकार से पूरे मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने की अपील की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजोखड़ा साहिब विवाद में कुमारी शैलजा का सरकार पर हमला, बोलीं—सिख समुदाय की बात सुनती सरकार तो टकराव की नौबत नहीं आती

अंबाला-:अंबाला के पंजोखड़ा साहिब विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा रविवार को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने विवाद में घायल सुरेंद्र सिंह से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गुरुद्वारा साहिब में कुमारी शैलजा ने सिख संगत से बातचीत...

96 की उम्र में भी बीन की धुन से लोककला को जिंदा रख रहे हवा सिंह नाथ

पलवल,सुन्दर,कुंडू-:पलवल के गांव रजोलका निवासी 96 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बीन वादक हवा सिंह नाथ को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उन्हें बधाई दी है। हवा सिंह नाथ को इससे पहले...

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर दूसरे दिन भी जारी रही क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल

लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.