/ Jul 09, 2026

हिसार के बिठमडा में पचास फीट गहरे कुए में द.बा मजदूर.. NDRF की टीम राहत कार्य में जुटी

हिसार 6 अक्टूबर : हिसार के उकलाना में गांव बिठमडा में दर्द.नाक हादसे में एक मजदूर पचास फीट गहरे कुए में दब गया। प्रशासन की तरफ से निकालने की कोशिश की परंतु बाहर नही निकाला जा सका इसलिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है. बता दें कि पहले जेसीबी से चालीस फीट खुदाई की है. इसके बाद एनडीआरएफ के जवान नीचे गहरी खाई में पहुचे। देर रात तक टीम रात को राहत कार्य के लिए लगी रही परंतु मजदूर को बाहर नही जा सकता था।
जानकारी के अनुसार कस्सी से खुदाई करके मिट्टी निकाली गई और कस्सी की सहायता से सुरंग बनाई है रात को लाइट की व्यवस्था की गई। बताया जा रहा है कि मजदूर रमेश जिस गहराई में फंसा हुआ है उसे सावधानी से निकाला जा सके इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। इसी दौरान चिकित्सको की टीम मौके पर तैनात कर दी है. जैसे ही  मजदूर को निकाला जाएगा,उसे ऑक्सीजन  लगा जल्दी से ले जाया जा सकेगा।
खेत मालिक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मजदूर रमेश नीचे दबा गया था पद्रह फीट नीचे तक मजदूर दिखाई नही दे रहा था। इसके बाद जिला प्रशासन को सूचित किया गया,टीम ने आकर जेसीबी से बचाव के कार्य शुरु किया था। मजदूर गंगाराम ने बताया शाम को खुदाई का काम लगभग पूरा हो गया था परंतु बाद में मजदूर रमेश दब गया। मजदूर शादीशुदा है और दो बच्चे है। देर रात को एक बजे तक  टीम पहुच गई थी । आज सुबह फिर से एनडीआरएफ की टीम मजदूर को निकालने के लिए लगी हुई है.गुडगांव से भी टीम आई है। बताया जा रहा है कि जब खुदाई की जा रही थी.इसी दौरान दो मजदूर और दब गए थे, बाद में उन्हें जल्दी से बाहर निकाल लिया गया था। प्रशासन व एनडीआरएफ की टीम मजदूर को निकालने में लगी हुई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.