हमीरपुर :अरविन्द सिंह ( TSN)- उपमंडल सुजानपुर के चौगान में शुक्रवार को सुजानपुर भाजपा मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की. इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता भी मौजूद रहे।अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल की हर सीट पर कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने कहा कि आजाद उम्मीदवारों के चुनाव भी जल्द होने की संभावनाएं हैं। लोकसभा तथा विधानसभा सीटों पर भाजपा परचम लहराएगी।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हर समुदाय के लोगों के उत्थान के बारे में सोचा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कहीं पर कोई भेदभाव नहीं किया जबकि कांग्रेस जाति की राजनीति करने पर उतारू हैं। यह क्षेत्रवाद की राजनीति करने पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि एससी, एसटी का हक काटकर कांग्रेस ने दिया है तो मुसलमानों को दिया है। उन्होंने कहा कि कितनी तुष्टिकरण की राजनीति करोगे।उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने डेढ़ साल में 28 हजार करोड़ का कर्ज लिया है। इतना कर्ज लेने के बाद भी महिलाओं के खाते में 1500 रुपए नहीं आए। उन्होंने कहा कि दो रुपए गोबर खरीदने की बात कही गई थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि बागवानों को अपनी बागवानी के उचित दाम नहीं मिले। पांच लाख रुपए नौकरियां देने का वायदा भी पूरा नहीं हो पाया है। यदि इन नौकरियां को 68 विधानसभा क्षेत्र में बांट दिया जाए तो आठ हजार नौकरी विधानसभा स्तर पर आती है लेकिन कोई नौकरी नहीं दी गई।
गांधी परिवार पर कसा तंज
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के बीच महिलाओं की हालत क्या हो गई है। जब प्रियंका गांधी को टिकट नहीं मिल पा रही तो बाकि बहनों की स्थिति वहां क्या होगी। अमेठी, रायबरेली में ऐसा था कि जब सोनिया गांधी लड़ते थे तो महिला को टिकट मिलती थी। इस बार वहां से महिला का पत्ता काट दिया गया है। राहुल गांधी के जीजाजी भी टिकट मांग रहे थे, लेकिन राहुल गांधी ने एक तीर से दो निशाने किए न प्रियंका को टिकट न बाड्रा को। उन्होंने कहा कि आज हर जगह कांग्रेस सिमटती हुई नजर आ रही है। कहीं न कहीं इसके पीछे कारण अदंरूनी कलह भी है और कांग्रेस आत्मविश्वास भी खो चुकी है।
