करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चोरी करने वाले दो गैंग पकड़े, 24 वारदातों का खुलासा

करनाल,राकेश कुमार-:सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को निशाना बनाकर मिड-डे मील का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं चोरी करने वाले दो संगठित गिरोहों का करनाल पुलिस ने पर्दाफाश किया है।सीआईए-3 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले 2 कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 24 चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।

पुलिस के अनुसार पिछले तीन महीनों से सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों से राशन,गैस सिलेंडर,बर्तन,इन्वर्टर और अन्य सामान चोरी होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कई स्थानों पर चोरी के कारण बच्चों के लिए मिड-डे मील तैयार करने में भी दिक्कतें आने लगी थीं।विभिन्न थानों में दर्ज मामलों की जांच के बाद एसपी करनाल के निर्देश पर यह जिम्मेदारी सीआईए-3 को सौंपी गई।इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 9 जून को चिढ़ाव मोड़ क्षेत्र से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी दो अलग-अलग गिरोहों में काम करते थे। वे दिन के समय ऑटो में घूमकर स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों की रेकी करते थे और रात के समय चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।चोरी किए गए सामान को ऑटो के जरिए ठिकाने लगाया जाता था।जांच के दौरान पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ियों को भी गिरफ्तार किया है।उनकी निशानदेही पर बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26 गैस सिलेंडर,इन्वर्टर,बैटरियां,बर्तन,करीब साढ़े सात क्विंटल गेहूं और अन्य सामान बरामद किया है।इसके अलावा चोरी का सामान बेचकर प्राप्त किए गए 63 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।वारदातों में इस्तेमाल किए गए दो ऑटो भी जब्त कर लिए गए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने घरौंडा, मधुबन, सदर,निसिंग,असंध,कुंजपुरा और सेक्टर-32/33 थाना क्षेत्रों में सबसे अधिक वारदातों को अंजाम दिया। अब तक 14 मामलों में चोरी का सामान बरामद किया जा चुका है,जबकि अन्य मामलों में रिकवरी की कार्रवाई जारी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे जिले की अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं।कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बरामद सामान संबंधित स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को वापस सौंपा जाएगा,जिससे बच्चों की मिड-डे मील व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में आपदा, सेब उत्पादन और सियासी बयानबाजी पर जगत नेगी का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून ने भारी तबाही मचाई है।प्रदेश के कई जिलों में बारिश,भूस्खलन और आपदा के कारण बड़े पैमाने पर सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के अनुसार, मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में अब तक 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान दर्ज...

आवारा कुत्तों-बंदरों के आतंक पर गरमाया शिमला नगर निगम का सदन, टनल निर्माण पर भी उठे सवाल

शिमला,संजू-:शिमला नगर निगम के मासिक हाउस की बैठक में मंगलवार को शहर की दो प्रमुख समस्याओं—आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक—को लेकर पार्षदों ने गंभीर चिंता जताई।मेयर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षदों ने कहा कि कई क्षेत्रों में कुत्तों और बंदरों के हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है,जिससे स्थानीय...

मां नयना देवी के दरबार पहुंचे गुरदास मान, सुख-समृद्धि की कामना

बिलासपुर,सुभाष-:प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान ने बुधवार को श्री नयना देवी जी के पावन दरबार में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल बन गया। गुरदास मान ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और मां नयना देवी के...

जयराम ठाकुर के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, बोले- क्या ज्योतिषी बन गए हैं नेता प्रतिपक्ष?

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के हालिया बयान पर पलटवार किया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव में हार की आशंका के चलते मुख्यमंत्री सुक्खू सहमे हुए हैं और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं।नरेश...

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला,बोले 13 साल से सत्ता से बाहर,हताशा में अराजकता फैला रही कांग्रेस

शिमला,संजू-:शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।जयराम ने कहा कि 13 साल से सत्ता से बाहर होने के कारण कांग्रेस में हताशा और निराशा है,इसलिए अब देश में अराजकता और अफरा-तफरी का माहौल बनाकर सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।जयराम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.