भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आंधी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत, पीने के पानी की करवाई व्यवस्था

अमृतसर,12 जून:बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ।कई स्थानों पर पेड़ गिर गए,जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची,जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और लोग कल शाम से ही पानी के लिए परेशान रहे।

इस संबंध में जानकारी मिलते ही हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा अपनी टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाते हुए पीने के पानी की व्यवस्था करवाई।उन्होंने कहा कि जब तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती,तब तक जरूरतमंद लोगों तक पीने के पानी की सेवा लगातार जारी रखी जाएगी।अक्षय शर्मा ने कहा कि बीती शाम आई तेज आंधी एक प्राकृतिक आपदा थी,जिसके कारण कई स्थानों पर नुकसान हुआ।हालांकि,इसके बावजूद आज शाम तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई,जिससे लोग पीने के पानी के लिए तरसते रहे।उन्होंने इसे राज्य सरकार की विफलता बताते हुए कहा कि आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े वादे किए थे,लेकिन लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने में भी सरकार नाकाम साबित हो रही है।तकनीक के इस दौर में भी यदि पूरे दिन बिजली और पानी जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं,तो यह गंभीर चिंता का विषय है।अक्षय शर्मा ने आगे कहा कि प्रदेश में सड़कों की स्थिति खराब है,लोगों को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं।वहीं,नशे की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है,जबकि सरकार केवल विज्ञापनों तक सीमित नजर आ रही है।उन्होंने कहा कि सरकार को जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में आपदा, सेब उत्पादन और सियासी बयानबाजी पर जगत नेगी का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून ने भारी तबाही मचाई है।प्रदेश के कई जिलों में बारिश,भूस्खलन और आपदा के कारण बड़े पैमाने पर सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के अनुसार, मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में अब तक 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान दर्ज...

आवारा कुत्तों-बंदरों के आतंक पर गरमाया शिमला नगर निगम का सदन, टनल निर्माण पर भी उठे सवाल

शिमला,संजू-:शिमला नगर निगम के मासिक हाउस की बैठक में मंगलवार को शहर की दो प्रमुख समस्याओं—आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक—को लेकर पार्षदों ने गंभीर चिंता जताई।मेयर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षदों ने कहा कि कई क्षेत्रों में कुत्तों और बंदरों के हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है,जिससे स्थानीय...

मां नयना देवी के दरबार पहुंचे गुरदास मान, सुख-समृद्धि की कामना

बिलासपुर,सुभाष-:प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान ने बुधवार को श्री नयना देवी जी के पावन दरबार में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल बन गया। गुरदास मान ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और मां नयना देवी के...

जयराम ठाकुर के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, बोले- क्या ज्योतिषी बन गए हैं नेता प्रतिपक्ष?

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के हालिया बयान पर पलटवार किया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव में हार की आशंका के चलते मुख्यमंत्री सुक्खू सहमे हुए हैं और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं।नरेश...

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला,बोले 13 साल से सत्ता से बाहर,हताशा में अराजकता फैला रही कांग्रेस

शिमला,संजू-:शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।जयराम ने कहा कि 13 साल से सत्ता से बाहर होने के कारण कांग्रेस में हताशा और निराशा है,इसलिए अब देश में अराजकता और अफरा-तफरी का माहौल बनाकर सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।जयराम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.