बोह घाटी में बादल फटने और भूस्खलन से भारी तबाही, कई मकान जमींदोज, राहत-बचाव जारी

कांगड़ा/राहुल चावला-:कांगड़ा जिले की बोह घाटी में मंगलवार सुबह मूसलाधार बारिश के बीच बादल फटने और भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी। सपैड़ा, घड़घूं, भंगार और आसपास के क्षेत्रों में अचानक आई फ्लैश फ्लड और पहाड़ी से आए भारी मलबे ने कई मकानों, गौशालाओं, खेतों और संपर्क मार्गों को अपनी चपेट में ले लिया। समय रहते लोगों के घरों से बाहर निकल जाने के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कई मवेशियों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं।

स्थानीय निवासी गगन ठाकुर ने बताया कि उनका दो कमरों का मकान, रसोई और शौचालय पूरी तरह बह गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के 15 से 16 मकान प्रभावित हुए हैं, जिनमें तीन से चार मकान पूरी तरह तबाह हो गए,जबकि अन्य मकानों को गंभीर क्षति पहुंची है।खेत, तालाब और ग्रामीण सड़कें भी मलबे में दब गई हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कें बंद हो गई हैं,जिससे राहत कार्य में शुरुआती दिक्कतें आईं। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से सुरक्षित स्थानों पर शीघ्र पुनर्वास और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व विभाग, पुलिस और SDRF की टीमें तैनात कर दी गई हैं।प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय,राशन, पेयजल, बिस्तर और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।उन्होंने यह भी बताया कि धर्मशाला की गज खड्ड पेयजल योजना के स्रोत को नुकसान पहुंचा है,जिसके चलते वैकल्पिक जलापूर्ति शुरू कर दी गई है।

ASP कांगड़ा वीर बहादुर ने बताया कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार 15 से 20 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं तथा एक प्राथमिक विद्यालय भी मलबे की चपेट में आया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम विभाग और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दिव्यांग नाबालिग भाइयों से मारपीट मामले में FIR न होने पर प्रदर्शन, मंडी में गरजे लोग

मंडी/धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में दो दिव्यांग नाबालिग भाइयों के साथ कथित मारपीट और उन्हें रातभर बंधक बनाए रखने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है।पुलिस में शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज न होने से नाराज लोगों ने सोमवार को मंडी शहर में रैली निकालकर विरोध जताया।प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन...

डीपीएस दगशाई में रैगिंग के आरोपों से हड़कंप, पांच वरिष्ठ छात्रों पर एफआईआर

धर्मपुर (सोलन), भूपेंद्र-:सोलन जिले के धर्मपुर क्षेत्र स्थित डीपीएस दगशाई में जूनियर छात्रों के साथ कथित रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। मामले को लेकर धर्मपुर पुलिस थाना में पांच वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पिछले करीब चार महीनों से कुछ जूनियर...

दिशा बैठक में कंगना के व्यवहार पर सीएम मीडिया सलाहकार का निशाना, बोले- भाषा और रवैया दोनों गलत

शिमला/ संजू -:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने सांसद कंगना रनौत के अधिकारियों के प्रति व्यवहार पर निशाना साधा है।नरेश चौहान ने कहा कि दिशा बैठक में कंगना ने आपा खोया और जिस भाषा का प्रयोग किया वो गलत है। सांसद को मर्यादा में रहना चाहिए था। हमने पहले भी...

अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की स्मृति में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में रक्तदान शिविर आयोजित

मोहाली | अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की स्मृति में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य उनके साहस, सेवा और समाज के प्रति समर्पण की भावना को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज...

आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला और डॉ.राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय,टांडा में बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। दोनों संस्थानों में वर्ष 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम शुरू करने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.