नीट पेपर लीक मामला..शिमला में कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, 1 घंटे तक चली नारेबाजी

शिमला/संजू -:दिल्ली में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद सियासत गरमा गई है। इसी मुद्दे को लेकर आज शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान करीब 1 घंटे तक कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने नारेबाजी करते रहे। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देश में बीजेपी सरकार बनने के बाद लगातार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं।जब छात्रों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो केंद्र सरकार ने उन पर लाठियां भांजी। कांग्रेस छात्रों के साथ खड़ी है। आज शिमला में बीजेपी कार्यालय का घेराव कर केंद्र सरकार को चेताने की कोशिश की गई है कि छात्रों को न्याय दिया जाए और पेपर लीक माफिया को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। लेकिन बीजेपी तानाशाही पर उतर आई है और कार्रवाई करने के बजाय निर्दोष छात्रों पर लाठीचार्ज कर रही है जो निंदनीय है।

वहीं भाजपा विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार किया और कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रदेश में अराजकता का माहौल है। सरकार के संरक्षण में कानून को हाथ में लिया जा रहा है।आज कांग्रेस ने बीजेपी कार्यालय का घेराव किया, जिसका भाजपा ने उसी भाषा में जवाब दिया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार का दायित्व है, लेकिन सरकार के संरक्षण में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा इसका मुंह तोड़ जवाब देगी।।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

युवाओं के समर्थन में अंबाला में निकला ‘युवा एकजुटता मार्च’, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की उठी मांग

अंबाला-:देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं, बढ़ती बेरोज़गारी तथा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में रविवार को अंबाला छावनी में ‘युवा एकजुटता मार्च’ निकाला गया। सामाजिक और सर्वदलीय स्वरूप में आयोजित इस मार्च में छात्र-छात्राओं, महिलाओं, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों...

नीट परीक्षा और पेपर लीक पर सरकार का सख्त रुख, विपक्ष पर मुख्यमंत्री का निशाना

रोहतक-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। रोहतक स्थित एमडीयू में मीडिया से बातचीत के दौरान...

सेब सीजन 2026: शिमला में सेब ढुलाई की नई दरें लागू, अधिक किराया वसूलने वालों पर होगी कार्रवाई

शिमला,संजू-:सेब सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन शिमला ने सेब की ढुलाई के लिए ट्रक, मिनी ट्रक और पिकअप वाहनों की नई परिवहन दरें निर्धारित कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन दरों का पालन सभी परिवहन ऑपरेटरों के लिए अनिवार्य होगा।निर्धारित दरों से अधिक शुल्क वसूलने...

NEET विवाद पर कांग्रेस पर बरसे राजीव बिंदल, बोले- छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग देने की कोशिश

शिमला,संजू-:NEET परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के मुद्दे पर शुरू हुए आंदोलन को विपक्षी दलों ने अपने राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल...

26 जुलाई तक सामान्य मानसून, 27 जुलाई से हिमाचल में फिर तेज होगा बारिश का दौर

शिमला:हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मानसून सामान्य गति से सक्रिय रहने की संभावना है,लेकिन 27 जुलाई से एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 23 से 26 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.