मंडी : धर्मवीर (TSN)- मंडी जिला के नेरचौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में एक 22 वर्षीय प्रशिक्षु छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फं*दा लगाकर जान दे दी है। छात्र एमबीबीएस के तीसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। प्रारम्भिक जांच में अभी तक पुलिस को छात्र के कमरे से किसी भी रहत का सुसा*ईड नोट बरामद नहीं है। घटना बीते रोज करीब 6 बजे की है। फिल्हाल बल्ह थाना की टीम ने शुक्रवार को श*व का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद श*व परिजनों के हवाले कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में एमबीबीएस के तीसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे एक 22 वर्षीय छात्र ने फं*दा लगाकर जान दे दी। मृ*तक छात्र की पहचान विजय उदेनिया पुत्र मोहनलाल उदेनिया गांव उदयपुरिया हरमाड़ा घाटी जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है। विजय उदेनिया ने अपने हॉस्टल के कमरा में पंखे के फं*दा लगा लिया। जैसे ही इसकी सूचना अन्य प्रशिक्षु डॉक्टरों को लगी तो उन्होंने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक की इमरजेंसी में पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृ*त घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है और श*व का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है। बता दे की विजय पिछले दो-तीन माह से पढ़ाई पर कम ध्यान दे रहा था और और किसी से ज्यादा बात भी नहीं करता था। विजय ने इस तरह का खौफनाक कदम क्यों उठाया पुलिस इसको लेकर जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने की मामले की पुष्टि
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है मामले में जांच जारी है। मृ*तक के कमरे से ना ही किसी तरह का सुसा*इड नोट बरामद हुआ है और ना ही परिजनों की ओर से किसी पर आरोप लगाए गए है।
