/ May 17, 2026

भाजपा का आरोप…वामपंथी मित्रों के दबाव में सरकार ने जल्दी में लागू किया यूनिवर्सल कार्टन

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)– हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन की शुरुआत हो चुकी है. प्रदेश सरकार के फैसले के बाद इस साल सेब यूनिवर्सल कॉटन में फल मंडी पहुंच रहा है. लेकिन सिंगल लेयर यूनिवर्सल कार्टन डब्बे की क्वालिटी बागवानों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है. इसी बीच अब इस मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है. भाजपा ने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस सरकार ने वामपंथी मित्रों के दबाव में आकर जल्दबाजी में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने का फैसला ले लिया. जिसका नुकसान अब बागवानों को झेलना पड़ रहा है. साथ ही टेलिस्कोपिक कार्टन के पूरी तरह बैन पर भी भाजपा ने सवाल उठाए हैं. साथ ही भाजपा ने इस साल बागवानों को टेलिस्कोपिक कार्टन के इस्तेमाल पर रिलैक्सेशन देने की भी मांग की है.
हिमाचल भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक बलवीर वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस साल प्रदेश में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने का फैसला लिया है. लेकिन इस कार्टन की क्वालिटी बेहद खराब होने से बागवान को सेब का नुकसान हो रहा है उन्होंने कहा कि इसके अलावा बागवान पैकेजिंग मैटेरियल 1 साल पहले जुटा लेता है ऐसे में बागवानों के पास अभी टेलीस्कोपिक कार्टन भी है. लिहाजा बागवान बाहर की फल मंडियों की तरफ़ पलायन कर रहे हैं. इसका सीधा नुकसान हिमाचल की फल मंडियों को हो रहा है. लिहाजा सरकार को इस साल बागवानों को यूनिवर्सल कार्टन पर रिलैक्सेशन देना चाहिए.
खराब कार्टन क्वालिटी से हो रहा नुकसान बाहरी मंडियों में जा रहा सेब
वहीं इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने वामपंथी मित्रों के दबाव में आकार जल्दबाजी में यूनिवर्सल कार्टन लागू करने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आ रहे यूनिवर्सल कार्टन की गुणवत्ता बेहद खराब है, जिससे सेब को नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा कि उसके अलावा बाहर के प्रदेशों में टेलीस्कोपिक कार्टन अभी भी स्वीकार किया जा रहा है. ऐसे में बागवान बाहर की फल मंडियों का रुख कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह हिमाचल की फल मंडियों को बंद करने का षड्यंत्र है. चेतन बरागटा ने इसके अलावा कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इस साल सेब में बीमारियां लग रही है लेकिन सरकार ने अभी तक इसको लेकर एडवाइजरी जारी नहीं कही है. वहीं इतना सब होने के बावजूद अभी तक शिमला कांग्रेस की लीडरशिप पूरे प्रकरण से गायब है. चेतन बरागटा ने कहा कि वह यूनिवर्सल कार्टन का स्वागत करते हैं लेकिन इसकी क्वालिटी और बाकी पहलू को ध्यान में रखकर इसे लागू करना चाहिए था जो सरकार ने नहीं किया.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने माता श्री नैना देवी मंदिर में टेका माथा

बिलासपुर, सुभाष -:लोकसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और कई राज्यों में मिली बड़ी सफलता के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जीपी नड्डा  हिमाचल प्रदेश स्थित श्री नैना देवी मंदिर  पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी कुल देवी मां श्री नैना देवी के दरबार में माथा टेककर विशेष पूजा-अर्चना की और देश...

मेरे लिए कार्यकर्ता पहले, प्रधान बाद में, पार्टी को दरकिनार करके न लड़े पंचायत चुनाव

मंडी धर्मवीर -: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृहक्षेत्र सराज में चुनाव लड़ रहे लोगों को स्पष्ट और सख्त संदेश देते हुए कहा है कि उनके लिए सबसे पहले पार्टी का कार्यकर्ता है जबकि प्रधान बाद में। आज हणोगी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.