विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत को दी चुनौती.. कर्मचारियों का केंद्र से 9 हजार करोड़ वापिस लाकर दिखाए

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को चुनौती दी है कि अगर वह प्रदेश के कर्मचारियों की हितैषी हैं और केंद्र सरकार के साथ उनकी घनिष्ठ नजदीकियां हैं तो केंद्र के पास फंसे प्रदेश के कर्मचारियों के 9 हजार करोड़ को वापिस लाकर दिखाए। यह चुनौती उन्होंने आज नाचन विधानसभा के चैलचौक में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए दी।
 विक्रमादित्य सिंह ने आज से मंडी जिला में अपने चुनाव प्रचार अभियान का विधिवत आगाज किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना कभी भी कर्मचारियों के 9 हजार करोड़ वापिस नहीं ला सकती क्योंकि वह कर्मचारियों और ओपीसी की हितैषी नहीं है। उन्होंने कहा कि कभी पेंशन के लिए कर्मचारियों को चुनाव लड़ने की सलाह देने वाले पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के सुर भी अब ओपीएस को लेकर बदलने लग गए हैं।
जनता तय करे अभिनेता चाहिए या नेता
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता ने तय करना है कि उन्हें एक अभिनेता चाहिए या फिर हर समय उनके साथ खड़ा रहने वाला नेता। यदि अभिनेता को चुनते हैं तो फिर अपने छोटे-छोटे काम करवाने के लिए मुंबई जाना पड़ेगा जोकि यहां के लोगों के लिए किसी भी सूरत में संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनना तय है इसलिए लोग कांग्रेस को वोट दें।
विक्रमादित्य सिंह ने कंगना पर जुबानी ह*मला बोलते हुए कहा कि वे कांग्रेस को हिंदुत्व की नसीहत देना छोड़कर पहले इतिहास पढ़कर आएं। पूरे देश में अगर किसी प्रदेश ने धर्मांतरण को लेकर कानून लागू किया था तो वह हिमाचल प्रदेश था और स्व. वीरभद्र सिंह की सरकार ने इसे लागू किया था। कुल्लू और मंडी में अगर देवसदन बने हैं तो इन्हें कांग्रेस सरकारों ने बनाया है। कुल्लू दशहरे में देवी-देवताओं को मिलने वाले नजराने को भी कांग्रेस सरकारों ने ही शुरू किया है। इसलिए कंगना को इतिहास की इन बातों की जानकारी होनी चाहिए जो हमें हिंदुत्व का पाठ पढ़ा रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

जनगणना ड्यूटी से गायब ‘गुरुजी’ पर गिरेगी गाज, गैरहाजिरों की तैयार होगी रिपोर्ट

मोनिका रावत,चंडीगढ़। जनगणना-2027 की शुरुआत हो चुकी है। 60 हजार से ज्यादा कर्मियों को जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है। जनगणना को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन शिक्षक जनगणना ड्यूटी से कन्नी का काट रहे हैं। ज्यादातर शिक्षक जनगणना ड्यूटी से गैर-हाजिर मिल रहे हैं। लिहाजा, शिक्षकों की...

बंगाल की जीत से हरियाणा भाजपा में जोश निगम चुनावों में बहुमत से जीत का दावा…स्टार प्रचारक बनाएंगे माहौल को गर्म

मोनिका रावत,चंडीगढ़। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से जीत ने हरियाणा भाजपा में जोश भर दिया है। हरियाणा के चार शहरों में हो रहे निगम चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। जीत  का असर अब पंचकूला की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने पेश किया नया एजुकेशन मॉडल, ₹50 करोड़ स्कॉलरशिप से स्टूडेंट्स को बड़ा सहारा

मोहाली-: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने सीजीसीयूईटी 2026 से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए एजुकेशन मॉडल की झलक दिखाई। यूनिवर्सिटी का फोकस ऐसी पढ़ाई पर है जो सिर्फ किताबों तक सीमित न होकर इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हो, नए विचारों को बढ़ावा दे और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए आसान हो। इस मौके...

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.