/ Aug 29, 2026

राज्यमंत्री गौरव गौतम ने बोले खिलाडियों के लिए प्रोत्साहन राशि देने के साथ दिए जाएंगे नए संसाधन

पलवल,21मार्च -खेल,युवा उद्यमिता, कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने आज पलवल विश्राम गृह में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पलवल जिले के विकास में नए आयाम स्थापित किए जाएगें। इस वित्त वर्ष में पलवल जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए जिला स्तरीय मेडिकल कॉलेज बनाने का कार्य किया जाएगा।वहीं खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने पलवल अलीगढ़ रोड पर पेलक गांव में बने इंटरचेंज की टोल दरों को लेकर पूछे गए सवालों पर कहा कि यह अभी उनके संज्ञान में नहीं है।गौरतलब है कि इंटरचेंज की टोल दरों को लेकर जनता में रोष है जनता का कहना है कि स्थानीय लोगों के लिए भी मामूली सी दूरी तय करने के लिए टोल दरें अन्य टोल टैक्सों के मुकाबले बहुत ज्यादा हैं।

राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को गति प्रदान की जाएगी।जिले में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए बागवानी उत्कृष्टता केंद्र बनाया जाएगा।इसके अलावा गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 80 से 100 एकड़ भूमि में गौ अभ्यारण केंद्र स्थापित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पलवल जिले के विकास में में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि 6 महीने के भीतर जिले की जर्जर सडक़ों को दुरूस्त करने का कार्य पूर्ण किया जाएगा।पलवल को साफ एवं सुंदर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक दूरदर्शी,समावेशी और विकासोन्मुखी बजट प्रस्तुत किया है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास’के संकल्प को मूर्त रूप देने वाला है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के बजट में विशेष रूप से गरीबों, युवाओं,महिलाओं और किसानों का ध्यान रखा गया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के बजट में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खिलाडियों का भी विशेष ध्यान रखा है। खेल और खिलाडियों के लिए प्रोत्साहन राशि देने के साथ ही नए संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे।इस बजट से हरियाणा के खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा।खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल के विकास में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।पलवल में युद्ध स्तर पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि पलवल की सड़कों को तिरंगा लाइट से रोशन किया जा रहा है। वहीं सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संसाधन मुहैया कराए गए हैं।इसके अलावा निरंतर सफाई अभियान भी चलाए जा रहे हैं।उन्होंने जिले के युवा से नशे जैसी कुरीति से दूर रहने का आह्वान करते हुए खेल और स्किल में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.