मंत्री ने रात 8 बजे खुलवाया रोहतक नगर निगम दफ्तर…प्रॉपर्टी रिकॉर्ड की जांच की

8 अगस्त, रोहतक -हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बुधवार रात 8 बजे रोहतक नगर निगम में छापा मारा। उन्होंने रात को दफ्तर दोबारा खुलवाकर रिकॉर्ड की जांच की। इसके लिए घर जा चुके कर्मचारियों और अधिकारियों को वापस बुलवाया गया। इस चैकिंग के दौरान सुभाष सुधा के साथ पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी थे। वहीं अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को किसी भी काम के लिए चक्कर ना लगाने पड़ें।
बताया जा रहा है कि स्थानीय निकाय विभाग को शिकायत मिली थी कि रोहतक नगर निगम के तहत आने वाली राम गोपाल कॉलोनी के कुछ अनप्रूव्ड प्लॉटों को गलत तरीके से अप्रूव्ड किया जा रहा है। इस शिकायत के बाद मंत्री ने नगर निगम दफ्तर पर रेड मारी। सुभाष सुधा के दफ्तर पहुंचने के बाद रोहतक नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर अंकित वर्मा, असिस्टेंट टाउन प्लानर तिलकराज और दूसरे कर्मचारियों को उनके घरों से बुलाया गया। रोहतक की रामगोपाल कॉलोनी निवासी अशोक कुमार, विकास व शुभराम ने शिकायत दी थी। जिसमें कहा कि उन्होंने वर्ष 2022 व 2023 में प्लॉट लिए थे। रोहतक की रामगोपाल कॉलोनी सालों से अपूर्वड है। प्लॉट लेने से पहले जमीन के मालिक अशोक कुमार, विकास कुमार व शुभराम ने जमीन का डेवलपमेंट फंड भी जमा करवाकर प्लॉट धारकों को रजिस्ट्रियां करवा दी थी। एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) भी प्राप्त कर लिया था। कुछ समय बाद नगर निगम ने इन रजिस्ट्रियों के डेवलपमेंट फंड व नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने के बावजूद भी उपरोक्त रजिस्ट्रियों वाले एरिया को अन अप्रूव घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि इन रजिस्ट्रियों को अप्रूव किया जाए। जिसके बाद मंत्री सुभाष सुधा ने अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत की। जिसके बाद शिकायत करता को एनडीसी दे दिया गया।मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि वे बुधवार को रोहतक पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें नगर निगम से संबंधित शिकायत मिली थी। शिकायत कर्ताओं की फाइल अप्रूव होने के लिए चंडीगढ़ गई थी। इसके बाद मामले की जांच की तो पाया कि शिकायतकर्ता करीब 10 माह पहले ही यहां पर शिकायत लेकर पहुंचे थे। उसके बाद नहीं आए। अगर 10-15 दिन पहले भी आए होते और काम नहीं हुआ होता तो अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाती। अब शिकायतकर्ता को एनडीसी दे दिया है और अब वह संतुष्ट है। मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि यह नायब सैनी की सरकार है कि रात 8 बजे भी शिकायत सुनी जा रही हैं और दफ्तर खुलवाकर समाधान किया गया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लुहणू मैदान पर मुंबई का दबदबा, हिमाचल को पारी और 196 रन से दी करारी शिकस्त

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को पारी और 196 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले के दौरान मुंबई के खिलाड़ियों ने खेल के विभिन्न पहलुओं में अपनी श्रेष्ठता साबित की और हिमाचल की टीम को वापसी...

वीरभद्र सिंह को भुलाने के बीजेपी के आरोपों पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार, बोले- तथ्यहीन बयानबाजी कर रही बीजेपी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासत तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से कांग्रेस पर वीरभद्र सिंह को भुला देने के लगाए जा रहे आरोपों पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने बीजेपी के आरोपों को तथ्यहीन बताते हुए कहा...
CM Sukhwinder singh sukhu

हर्ष महाजन पर सीएम सुक्खू का पलटवार,बोले- कांग्रेस छोड़ने वालों की वापसी नहीं होगी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के बयानों पर पलटवार करते हुए भाजपा में गुटबाजी होने का आरोप लगाया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हर्ष महाजन उनसे बाद में राजनीति में आए थे और वह उनसे पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा एनएसयूआई के अध्यक्ष बन चुके थे।सुक्खू ने...

शिमला-रामपुर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू,सप्ताह में तीन दिन मिलेगी हवाई सुविधा

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने एक और कदम उठाया है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली हेलीपोर्ट से शिमला-रामपुर हेलीकॉप्टर सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस सेवा के शुरू होने से रामपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को हवाई सफर...

मैक्लोडगंज में दलाई लामा की दीर्घायु के लिए विशेष प्रार्थना,देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:परम पावन 14वें दलाई लामा की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए बुधवार को मैक्लोडगंज स्थित दलाई लामा मंदिर में विशेष प्रार्थना समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान तिब्बती समुदाय के लोगों सहित भारत और विदेशों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया।सभी ने परम पावन के लंबे जीवन,अच्छे स्वास्थ्य और समस्त प्राणियों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.