हिमाचल की ज्वाली में तीन अलग-अलग स्थानों पर मिले मिसाइल जैसे अवशेष..

Nurpur,Sanjeev Mahajan(TSN)-हिमाचल प्रदेश के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में शनिवार सुबह तीन अलग-अलग स्थानों पर मिसाइल जैसे अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार ये टुकड़े सिद्धाथा क्षेत्र के चबुआं, आंबल पंचायत के भलेरा गांव और सुजनता के पास भेड़खड्ड क्षेत्र में देखे गए हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे आसमान में तेज रोशनी और धमाके की आवाज सुनाई दी,जिसके बाद खाली स्थानों पर जले और टूटे हुए धातु जैसे टुकड़े गिरे हुए मिले।अनुमान लगाया जा रहा है कि ये टुकड़े पाकिस्तान द्वारा छोड़ी गई मिसाइल के हो सकते हैं,जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही निष्क्रिय कर दिया।

कोई जानमाल का नुकसान नहीं,लेकिन प्रशासन सतर्क

इन घटनाओं में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है,लेकिन संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सुरक्षा विशेषज्ञों की टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो इन टुकड़ों की जांच कर रही है।

एसपी नूरपुर की अपील:घरों में रहें,संदिग्ध वस्तु न छुएं

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने पुष्टि की है कि संदिग्ध मिसाइल जैसे अवशेष मिले हैं।उन्होंने आमजन से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति बिना आवश्यकता घर से बाहर न निकले और किसी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाए।अगर कहीं इस तरह की वस्तु दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला में आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक पर फूटा गुस्सा, नागरिक सभा ने नगर निगम को दी घेराव की चेतावनी

शिमला-:राजधानी शिमला में आवारा कुत्तों, बंदरों और लंगूरों की बढ़ती समस्या अब लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है।आए दिन सामने आ रहे डॉग और मंकी बाइट के मामलों के बीच शिमला नागरिक सभा ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।सोमवार को नागरिक सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने...

भारत-यूके CETA से हरियाणा को ग्लोबल मार्केट में नई उड़ान, 2030 तक 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य : सीएम सैनी

गुरुग्राम-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि भारत-यूके CETA राज्य की अर्थव्यवस्था और उद्योगों को वैश्विक बाजार से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।उन्होंने कहा कि समझौते से हरियाणा के टेक्सटाइल, फुटवियर, रत्न-आभूषण और इंजीनियरिंग सेक्टर को ब्रिटेन के बाजार में नई संभावनाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का फोकस ग्लोबल...

धर्मशाला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, EDM हॉस्टल से चिट्टा-अफीम-चरस बरामद

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने 14 सितंबर को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 1 किलो 814 ग्राम चरस,0.95 ग्राम चिट्टा,3.70 ग्राम अफीम और 1.54 ग्राम गांजा बरामद किया है।कार्रवाई के...

शादी का रिश्ता करवाने के नाम पर 1.35 लाख रुपये लेने का आरोप, हमीरपुर पुलिस ने दर्ज किया केस

हमीरपुर,अरविंद-:बेटे की शादी करवाने का भरोसा देकर 1.35 लाख रुपये लेने और बाद में आनाकानी करने का मामला हमीरपुर सदर थाना पहुंचा है।बुरनाड़ निवासी प्रेम चंद की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामले में हमीरपुर शहर के एक युवक के भी आरोपी के...

लेफ्टिनेंट बनकर अल्का पठानिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

कांगड़ा,संजीव-:फतेहपुर क्षेत्र की बेटी अल्का पठानिया ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार,बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।सैन्य अधिकारी बनने के बाद जब अल्का पहली बार अपनी जन्मभूमि लाड़थ बाड़ी पहुंचीं तो परिवार और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।सेना की वर्दी में बेटी को देखकर पिता बलवीर सिंह...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.