अंबाला शहर में फैली गंदगी से भड़के विधायक असीम गोयल… लगाई अधिकारियों की क्लास

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- अंबाला शहर में सफाई,सड़क,गली और नाले-नालियों के मुद्दे को लेकर आज विधायक असीम गोयल प्रशासनिक अधिकारियों से खासे नाराज़ दिखाई दिए। विधायक असीम गोयल ने आज नगर निगम,पीडब्लूडी और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ शहर का दौरा किया तो शहर में नालों की हालत व सड़कों किनारे जमा गन्दगी और खड़े पानी को देख विधायक असीम गोयल भड़क उठे।
अंबाला शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था,
ऑवर फ्लो नालों व शहर में जगह जगह लगने वाले कूड़े के ढेरों से शहर को निजात दिलवाने के लिए आज विधायक असीम गोयल एक्शन मोड में नजर आए। विधायक असीम गोयल ने आज नगर निगम,पीडब्ल्यूडी,पब्लिक हेल्थ व अन्य विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर शहर का दौरा किया। विधायक असीम गोयल ने सबसे पहले मॉडल टाउन में नाले में जमा गन्दगी व पानी की निकासी,सड़क किनारे पड़ी गन्दगी को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। वहीं इस दौरान लेट पहुंचे नगर निगम के डीएमसी की भी विधायक ने जमकर क्लास लगाई। इसके बाद जंडली बस स्टैंड से लेकर विकास विहार तक विधायक असीम गोयल सफाई व्यवस्था,नालों व सड़क के गड्ढों को लेकर भी विधायक असीम गोयल ने अधिकारियों को खूब फटकार लगाई। वहीं अंबाला शहर के एजुकेशन हब कहे जाने वाले विकास विहार में पहली बार सफाई देख विधायक भी हैरान रह गए। इसके साथ ही विधायक ने अधिकारियों को आदेश दिए कि अगर कोई भी खुले में कूड़ा फेंकता है तो उस पर 20000 जुर्माना लगाया जाए। मीडिया से बात करते हुए विधायक असीम गोयल ने बताया कि अगला दौरा सोमवार दोपहर को किया जाएगा उससे पहले अधिकारियों को सभी गन्दगी वाले पॉइंट्स और गड्ढे चिह्नित कर उन्हें ठीक करने के लिए कहा गया है ताकि अंबाला की सड़कें गड्ढा फ्री हो सकें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में प्याज के दामों में उछाल, बारिश से आवक प्रभावित

अंबाला–:चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।अंबाला में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।मंडी आढ़तियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पीछे से प्याज की आवक प्रभावित हुई...

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद सामने आए...

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए।विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए,जिससे माहौल पूरी...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से बाहर निकल...

अंबाला में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला की मदद से लोगों को कमरे में बुलाते थे और इसके बाद...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.