/ Nov 01, 2026

नारकंडा दौरे पर विधायक राठौर: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और विकास कार्यों में तेजी पर जोर

नारकंडा, 20 जून-ठियोग-कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने आज नारकंडा में एकदिवसीय दौरे के तहत महिला सशक्तिकरण, क्षेत्रीय विकास और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर कई अहम गतिविधियों में भाग लिया।

दौरे की शुरुआत में विधायक राठौर ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय में स्वयं सहायता समूहों के साथ विशेष बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने, स्वरोजगार के अवसर सृजित करने और समूहों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और प्रशासन महिलाओं के स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगा।

इसके बाद राठौर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें नारकंडा क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए तय समयसीमा में उन्हें पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की अपेक्षाएं सर्वोपरि हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दौरे के दौरान विधायक ने आम नागरिकों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने पानी की कमी, सड़क मरम्मत, बिजली आपूर्ति और शीतकालीन समस्याओं जैसी कई स्थानीय मुद्दे उठाए। राठौर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।स्थानीय जनता ने विधायक की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की। लोगों ने कहा कि राठौर की सक्रियता से यह महसूस होता है कि उनकी समस्याएं केवल सुनी नहीं जा रही हैं, बल्कि उनके समाधान के लिए भी ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक राठौर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास और महिलाओं को सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। इस दिशा में उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा।कार्यक्रम में एसडीएम कुमारसैन मुकेश शर्मा, खंड विकास अधिकारी अरविंद गुलेरिया, विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरिद्वार में छाया मंडी का पारंपरिक सिड्डू, देशभर ही नहीं विदेशी मेहमानों ने भी चखा हिमाचली स्वाद

मंडी/धर्मवीर-:पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार में आयोजित ऑल इंडिया ओरिएंटल कॉन्फ्रेंस 2026 में हिमाचल का पारंपरिक व्यंजन सिड्डू खूब चर्चा में रहा। सम्मेलन में देशभर से पहुंची स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के बीच मंडी की महिलाओं ने अपने पारंपरिक पकवान के जरिए हिमाचली संस्कृति और खानपान की अनूठी पहचान पेश की।यहां सिड्डू को लेकर लोगों में...

अमित शाह बोले- नशामुक्त पुलिस यूनिट बनेगा चंडीगढ़; 2100 से अधिक एआइ कैमरे लगाने की तैयारी, पुलिस बेड़े में 154 नए वाहन शामिल

मोनिका रावत/चंडीगढ़।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नई न्याय संहिताओं को प्रभावी ढंग से लागू कर चंडीगढ़ पुलिस ने देश के सामने उदाहरण पेश किया है।पुलिस ने करीब 85 प्रतिशत मामलों में दोषसिद्धि हासिल की है और औसतन 140 दिनों में न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपितों को सजा दिलाने में सफलता...

बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में खराब मौसम में उड़ान भरने पर रोक, नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिला की प्रमुख पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में सुरक्षा नियमों को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।खराब मौसम के बावजूद उड़ान भरने वाले पायलटों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी।नियमों की अनदेखी करने पर न केवल पायलट का लाइसेंस रद्द हो सकता है,बल्कि संबंधित ऑपरेटर की ऑपरेटरशिप भी खतरे में पड़...

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- सबूत नहीं, सिर्फ ‘फीलिंग’ के सहारे चल रही कांग्रेस

शिमला।पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शिमला में भाजपा की ओर से आयोजित विशाल पदयात्रा के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस का इतिहास लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और सत्ता के लिए संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने का...

अंबाला में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर 6 वाहनों की जोरदार भिड़ंत, ट्रक में फंसे चालक को पुलिस ने सुरक्षित निकाला

अंबाला-:अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर बलदेव नगर के पास छह वाहनों की भिड़ंत से हड़कंप मच गया।हादसा उस वक्त हुआ जब एक के बाद एक छह वाहन आपस में टकरा गए।टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया।हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.