मोगा पुलिस ने 2 अवैध पिस्तौल और 3 जिंदा कारतूस के साथ 5 असला तस्करों को किया गिरफ्तार

मोगा | मोगा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 बोर की दो अवैध पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस के साथ पांच हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसपी (मुख्यालय) संदीप सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से दो के खिलाफ मध्य प्रदेश और पंजाब के विभिन्न थानों में धारा 307, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कुल 10 मामले दर्ज हैं।

एसपी संदीप सिंह ने बताया कि नशा तस्करों और अवैध हथियारों के तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत एसएसपी मोगा अजे गांधी के दिशा-निर्देशों पर थाना कोट ईसे खां पुलिस को बड़ी सफलता मिली। थाना प्रमुख इंस्पेक्टर गोविंदर सिंह व उनकी टीम ने पांच व्यक्तियों को दो अवैध पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि नाकाबंदी के दौरान गांव महल की ओर से एक वरना कार आती दिखी, जिसे पुलिस टीम ने रोककर तलाशी ली। कार में सवार व्यक्ति थे:लवप्रीत सिंह उर्फ लव,करनदीप सिंह उर्फ करमदीप उर्फ करन  (दोनों निवासी मरगिंदपुरा, थाना कच्चा पक्का, जिला तरनतारन),करनीप सिंह उर्फ करन, सारज सिंह, परविंदर सिंह उर्फ पिंदा(दोनों निवासी आछीके, जिला फिरोजपुर)

तलाशी के दौरान लवप्रीत सिंह की जेब से PX5 STORM 30 बोर की पिस्तौल और 3 जिंदा कारतूस (S&B(O) 7.62×26) बरामद हुए। वहीं, करनदीप सिंह की जेब से “MADE AS CHINA BY NORINCO CAL 30 BORE” पिस्तौल (विदेशी और बिना मैगजीन) बरामद की गई।

पुलिस ने इन पांचों के खिलाफ थाना कोट ईसे खां में आर्म्स एक्ट की धारा 25(6), 25(7), 25(8), 54/59 और अतिरिक्त धारा 111 BNS के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा और आगे की जांच जारी है।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा में अप्रैल में ही भीषण गर्मी का प्रकोप, कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार

चंडीगढ़-:हरियाणा में अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तीव्र रूप धारण कर लिया है। शनिवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे यह सामान्य से करीब 3.6 डिग्री अधिक पहुंच गया। मौसम में इस अचानक बदलाव का सीधा असर लोगों के दैनिक...

महिला आरक्षण बिल पर सियासी टकराव, मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

रोहतक-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों का विरोध महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है। वहीं, विपक्षी दलों की ओर से इस मुद्दे पर अलग रुख सामने आ रहा है, जिससे सियासी बहस तेज हो गई है।...

सुंदरनगर में बहु-ग्राम पेयजल योजना से 20 गांवों को राहत, जल्द शुरू होगी नियमित जलापूर्ति

मंडी-:मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जरोल-कांगू बहु-ग्राम पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और फिलहाल इसे ट्रायल आधार पर चलाया जा रहा है। सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के जरोल-कांगू इलाके में जल शक्ति विभाग द्वारा...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत, मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.