/ Sep 04, 2026

18 जुलाई से हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, 20-21 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

शिमला,संजू–:हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़े मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 जुलाई से प्रदेश में मानसून दोबारा रफ्तार पकड़ेगा और इसके साथ ही कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।विभाग ने 20 और 21 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है,जबकि 18 और 19 जुलाई को कई क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि 12 जुलाई के बाद प्रदेश में मानसून की गतिविधियां कमजोर हो गई थीं,जिससे बारिश में कमी आई और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि अब मौसम प्रणाली फिर से सक्रिय हो रही है और 18 जुलाई से बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। यह सिलसिला 23 जुलाई तक जारी रह सकता है।विभाग के अनुसार कांगड़ा,चंबा,कुल्लू,मंडी,शिमला,सिरमौर और बिलासपुर जिलों में भारी बारिश का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा सोलन,किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।लगातार होने वाली वर्षा के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन,मलबा गिरने और फ्लैश फ्लड जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।मौसम विभाग ने लोगों और पर्यटकों के लिए विशेष एडवाइजरी भी जारी की है। 18 से 23 जुलाई के बीच नदी-नालों और अन्य जल स्रोतों से दूरी बनाए रखने, संवेदनशील इलाकों की यात्रा से बचने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है। विभाग ने प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को भी संभावित आपदा की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने को कहा है।बारिश में कमी के कारण पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का असर बढ़ गया है। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 17 जुलाई तक तापमान में बढ़ोतरी बनी रह सकती है, लेकिन 18 जुलाई से बारिश शुरू होने के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आने की संभावना है।

मानसून के आंकड़ों पर नजर डालें तो 1 जून से 14 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य से करीब 11 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि जुलाई माह में अब तक सामान्य से लगभग 12 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस दौरान किन्नौर, कुल्लू, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है,जबकि हमीरपुर और लाहौल-स्पीति में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है।मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि मानसून की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।यदि मौसम प्रणाली और मजबूत होती है तो 18 और 19 जुलाई के लिए जारी येलो अलर्ट को भी आगे चलकर अपडेट किया जा सकता है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊना के राधा-कृष्ण मंदिर में नतमस्तक हुए हरियाणा CM नायब सिंह सैनी, बोले- PM मोदी के कार्यकाल में बढ़ा सनातन का मान-सम्मान

ऊना,राकेश-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को ऊना स्थित राधा-कृष्ण मंदिर संत बाबा बाल आश्रम पहुंचकर संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया।निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री ने आश्रम में कुछ समय संत बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में बिताया।इसके बाद आश्रम के प्रवचन मंच...

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त, 91% रही प्रोडक्टिविटी; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी आधिकारिक झंडी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 10 दिवसीय मानसून सत्र गुरुवार को राष्ट्रीय गीत के साथ संपन्न हो गया। 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चले इस सत्र में सदन की कार्यवाही कुल 45 घंटे 30 मिनट चली। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र की समाप्ति पर आंकड़े जारी करते हुए बताया कि सदन की प्रोडक्टिविटी...

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त, 91% रही प्रोडक्टिविटी; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी आधिकारिक झंडी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 10 दिवसीय मानसून सत्र गुरुवार को राष्ट्रीय गीत के साथ संपन्न हो गया। 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चले इस सत्र में सदन की कार्यवाही कुल 45 घंटे 30 मिनट चली। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र की समाप्ति पर आंकड़े जारी करते हुए बताया कि सदन की प्रोडक्टिविटी...

पेंशनर्स के बकाये पर सीएम सुक्खू का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक हालात सुधरते ही मिलेगा बाकी एरियर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में पेंशनर्स के लंबित बकाये को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार का पक्ष स्पष्ट किया है। विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों और पेंशनर्स को चरणबद्ध तरीके से उनके बकाये का भुगतान...

हिमाचल विधानसभा में फिर उठा ‘वंदे मातरम्’ का मुद्दा, समापन पर छंदों को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

शिमला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन ‘वंदे मातरम्’ को लेकर एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक विधानसभा परिसर में एकत्र हुए और‘भारत में यदि रहना है तो वंदे मातरम् कहना है’ के नारे लगाए।वंदे मातरम्’...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.