विकास कार्यों पर सांसद निधि खर्च नहीं कर पाए सांसद सुरेश कश्यप… अब चुनाव के समय आई जनता की याद -अमित नंदा

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- भाजपा द्वारा इस बार भी शिमला संसदीय सीट से सुरेश कश्यप को चुनावी मैदान में फिर से उतारा है। और उन्होंने अपना चुनावी प्रचार भी शुरू कर दिया है, वहीं कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमित नंदा ने  उन पर निशाना साधा है और सांसद निधि खर्च न करने के आरोप लगाए हैं.
अमित नंदा ने कहा कि सुरेश कश्यप ने 5 साल तक शिमला संसदीय  क्षेत्र की सुध तक नही ली. खास कर शिमला सोलन में 5 साल तक गैर हाजिर हुए और एमपी फंड खर्च न करने का उन्होंने रिकॉर्ड बनाया है. सांसद निधि का पैसा तक वह खर्च नहीं कर पाए. जबकि हर साल पांच करोड़ सांसद निधि मिलती है। यही नहीं जो गांव गोद लिए हैं वहां पर भी ज्यादा काम नहीं हुए हैं  और जिन कार्यो की घोषणा की थी वो भी शुरू नही कर पाए। उन्होंने कहा कि अब दोबारा से चुनाव लड़ने जा रहे है ऐसे में उन्हें शिमला इन चुनावों में शिमला संसदीय सीट की जनता इसका जवाब देगी। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस जल्दी चारों लोकसभा सदस्य सीट पर अपनी उम्मीदवार उतारने जा रही है और जो भी उम्मीदवार होगा काम करेंगे। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के अब तक के उपलब्धियां को लेकर जनता के बीच जाएगी कांग्रेस ने जो  विधानसभा चुनाव में 10 गारंटी दी थी उसमें से 5 गरंटिया   डेढ़ साल में भी पूरा पूरी कर दी है और महिलाओं को 1500 देने वाली गारंटी को भी पूरा कर दिया है लेकिन दुर्भाग्य कि भाजपा इसके खिलाफ चुनाव आयोग पहुंच गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में बुलेट पर सवार होकर निकले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हाथ में तिरंगा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

राकेश कुमार शर्मा|करनाल-:करनाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित अपने आवास से यात्रा की अगुवाई की।वह बुलेट पर सवार होकर हाथ में तिरंगा लेकर शहर की सड़कों से निकले।बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बुलेट चलाई,जबकि मनोहर...

अटल जी की पुण्यतिथि पर सुक्खू-जयराम ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर भी बोले

शिमला,संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान शिमला नगर निगम के महापौर,उप महापौर,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने अटल...

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर दूसरे दिन भी जारी रही क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल

लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा, अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

धर्मशाला,राहुल-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, कॉफी टेबल बुक का विमोचन..16 टीमों के साथ जयपुर में होगा अगला संस्करण

नई दिल्ली-:यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह में राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष कार्याधिकारी राजीव दत्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जेपीएल को पत्रकारों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.