पटवारी और कानूनगो ने प्रदेश सरकार को दी मांगे ना मानने की सूरत में आंदोलन की चेतावनी

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)- हिमाचल सरकार की कैबिनेट में पटवारी और कानूनगो को जिला कैडर से स्टेट कैडर में बदला गया हैं। अब अगर सरकार के द्वारा इस  कैडर के फैसले को रद्द नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में पटवारी और कानूनगो आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। जिसका पूरा खामियाजा प्रदेश सरकार को ही भुगतना होगा। जिला कुल्लू के कटराई में आयोजित प्रदेश संयुक्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी एवं कानूनगो महासंघ की बैठक में अब यह निर्णय लिया गया हैं। वही, बैठक में महासंघ की पुरानी मांगो को भी जल्द पूरा करने का आग्रह किया गया हैं।
स्टेट केडर को भी जल्द रद्द करे कांग्रेस सरकार
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश चौधरी ने कहा कि महासंघ पटवारी और कानूनगो की अनेकों मांगे जो सरकार के पास लंबित है। जिसमें  टेक्निकल स्केल और चार पटवारियों पर एक कानूनगो, प्रमोशन का निर्धारित समय या आर्थिक लाभ आदि पर राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में 28 नवंबर 2023 को चर्चा हुई थी। अब निर्णय लिया गया हैं कि अब आंदोलन के पहले चरण में पटवारी और कानूनगो द्वारा सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्य बंद का निर्णय जारी रहेगा। इसके अलावा यदि सरकार मांगो पर सार्थक निर्णय नहीं लेती हैं तो जल्दी ही महासंघ सारे कार्य बंद करने का निर्णय लेने को विवश होंगे। इसके अलावा महासंघ ने मांग रखी हैं  कि सेवारत पटवारी एवं कानूनगो को  जिला कैडर से राज्य कैडर का जो निर्णय हुआ है, उसको वापस लिया जाए।  पटवारी एवं कानूनगो को टेक्निकल स्केल या पेमेंट वृद्धि की जाए और चार पटवारी पर एक कानूनगो  और तहसीलदार और नायब तहसीलदार के रीडर कानूनगो ही होने चाहिए।  राजस्व कार्यों को ऑनलाइन करने के लिए और जमाबंदी अपडेशन, इंतकाल ऑनलाइन इत्यादि के लिए पटवारखाना एवं कानूनगो  कार्यालय में इंटरनेट कनेक्टिविटी, प्रिंटर कंप्यूटर की सुविधा दी जाए। उसके बदले में दिया जाने वाला 250 रुपए का भत्ता नहीं चाहिए। वही, पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम में पटवारी केवल भूमि से संबंधित कार्य ही करेगा। आबादी देह कार्यों को धरातल पर करने के लिए पटवारी को बहुत सारी मुश्किलें पेश आ रही रही है। इसलिए भविष्य में विवाद ना हो। इसके लिए बंदोबस्त विभाग को आबादी देह का कार्य दिया जाए। सतीश चौधरी ने कहा कि पटवारी एवं कानून की वेतन विसंगति दूर की जाए और नायब तहसीलदार प्रमोशन में कानूनगो का पदोन्नति कोटा 60% से बढ़कर 80% किया जाए। इसके अलावा एक सप्ताह के भीतर अगर सरकार स्टेट कैडर का निर्णय वापस नहीं लेती है तो  प्रदेश के समस्त पटवारी एवं कानूनगो अतिरिक्त कार्यभार छोड़कर पटवार खानों व कानूनगो ऑफिस  की चाबियां सरकार को सौंप देंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.