नाम बदला लेकिन काम नहीं…गुरुग्राम की पहचान अब कूड़ा ग्राम के रूप में बनती जा रही

गुरुग्राम : 6 अगस्त  ( TSN)-विश्व के मानचित्र पर साइबर सिटी, मेडिकल हब और शिक्षा का हब बन चुका गुरुग्राम अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। आलम यह है कि विकास कागजो में सिमट कर रह गया गए। सिंगापुर की तर्ज पर गुरुग्राम का विकास करने की बात करने वाली भाजपा की सरकार व उसके अधिकारी मस्त और गुरुग्राम के नागरिक त्रस्त। जी हां तस्वीरे बयान कर रही है गुरुग्राम के विकास की तस्वीर। नए गुरुग्राम की बात करे या फिर पुराने गुरुग्राम की. तस्वीरें बता रही है कि पिछले दस सालों में गुरुग्राम का जो हाल हुआ है,उतना हरियाणा बनने के बाद कभी नही रहा।
जरा सी बरसात होते ही सड़के तालाब में तबदील
बता दें कि  2014 से पहले नम्बर वन पर रहने वाले गुरुग्राम की पहचान अब कूड़ा ग्राम के रूप में बनती जा रही है। सेक्टर-4,5 की बात करे तो हरियाणा विकास प्राधिकरण ने सेक्टर तो बसा दिए, लेकिन प्रॉपर प्लानिग न होने के चलते यहा के निवासियों के गले की फांस बन गई। जरा सी बरसात होते ही सड़के तालाब में तबदील हो जाती है। इतना ही नही सीवर ओवरफ्लो हो रहे है, जिसके चलते सेक्टर में बने भगवान श्री राम मंदिर में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ना तो विधायक उनकी सुनता है और ना ही सांसद | गुहार लगा के थक चुके है कोई सुध लेने की नहीं तैयार.गलियों में भरे सीवर के पानी और उससे उठने वाली बदबू के चलते बुजुर्ग सबसे ज्यादा दुखी है। न तो पार्क में जा पा रहे है और न ही मंदिर। इसके अलावा सबसे ज्यादा स्कूली बच्चो को सुबह-सुबह इस गंदे पानी से गुजर कर स्कूल जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह हाल केवल सेक्टर-4 व 5 का नही है बल्कि अन्य सेक्टरों ओर कालोनियों का हाल भी बद से बद्दतर है। सेक्टर-7 में खुले सीवर के ढक्कन दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे है। यही हाल साइबर सिटी की कृष्णा कालोनी, न्यू कालोनी का है।
जिला प्रशासन के दावे ठीक इसके उलटे 
भले ही जिला प्रशासन गुरुग्राम को विकसित करने का और स्वछता की दौड़ में नम्बर वन बनाने का दावा करते हो, लेकिन जिला प्रशासन के दावे ठीक इसके उलट नजर आ रहे है। बरसाती पानी की उचित निकासी न होने के चलते एक से दो घण्टे की बरसात में गुरुग्राम का हाल बेहाल हो जाता है। दिल्ली-जयपुर हाइवे की बात करे या फिर नए ओर पुराने गुरुग्राम की जब जगह जाम की सिथित पैदा हो जाती है। सड़के तालाब में बदल जाती है। बीते दिनों साइबर सिटी में वाहन चालकों को महाजाम का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा था।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

धर्मशाला,राहुल-:मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके लिए विभिन्न स्थानों...

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.