नायब सैनी बोले…कांग्रेस के 55 साल की तुलना में मोदी सरकार ने 10 साल में किया कई गुना अधिक काम

कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- अनाज मंडी लाडवा में भाजपा की संकल्प रैली में भारी जनसमूह पहुंचा। इस रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य रूप से शिरकत की और उनके साथ हरियाणा के राज्य मंत्री सुभाष सुधा,भाजपा लोकसभा उम्मीदवार नवीन जिंदल,पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी, गायक कन्हैया मित्तल सहित अन्य भाजपा के नेतागण मौजूद रहे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के 55 साल बनाम भाजपा के 10 साल की तुलना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के रिकॉर्ड कार्य हुए हैं। जो यह कह रहे हैं कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें तो संविधान बदल देंगे, वे पहले ये बताएं कि जब राहुल गांधी ने बिल फाड़ा था, तब संविधान कहां था? भारतीय जनता पार्टी के लिए ये देश और संविधान सर्वोच्च है, इसलिए संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर को सबसे अधिक सम्मान हमने दिया। कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन देश नहीं, बल्कि अपने लिये चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य लेकर चल रही है। मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी नवीन जिन्दल को भारी मतों से जिताने का आह्वान करते हुए कहा कि नायब और नवीन में कोई अंतर नहीं है। हम दोनों मिलकर कुरुक्षेत्र को खुशहाल बनाएंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना चाहिए था।मुख्यमंत्री ने कहा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है।बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है।इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों पर पहुंचकर फोटोशूट और शराब...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में सड़क,सुरंग,शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि प्रदेश...

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हमीरपुर,अरविंद- हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.