Karnal,23 April: हरियाणा के करनाल जिले के युवा और साहसी नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक आतंकी हमले में शहीद हो गए।विनय की उम्र महज 26 वर्ष थी और वे हाल ही में 19 अप्रैल को विवाह बंधन में बंधे थे। वे छुट्टी लेकर अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने श्रीनगर और पहलगाम पहुंचे थे। लेकिन उनकी यह यात्रा एक भयावह मोड़ ले गई।
जानकारी के अनुसार, पहलगाम में हुए इस आतंकवादी हमले में अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है और कई गंभीर रूप से घायल हैं।लेफ्टिनेंट विनय नरवाल इस हमले में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।विनय कोच्चि में भारतीय नौसेना में तैनात थे और करनाल के सेक्टर 7 के निवासी थे। उनका परिवार इस खबर से सदमे में है, और आज सुबह उनके परिजन श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं।देश ने एक होनहार, युवा और समर्पित अधिकारी को खो दिया है।
