Sonipat,23 April-सोनीपत की अनुष्का जैन ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 283वीं रैंक हासिल कर अपने दादा-दादी का 20 साल पुराना सपना पूरा कर दिखाया!तीसरे प्रयास में मिली इस सफलता के पीछे है ढाई साल की मेहनत,अनुशासन और परिवार का पूरा सहयोग।
अनुष्का के दादा इनकम टैक्स रह चुके है ऑफिसर
अनुष्का के दादा इनकम टैक्स ऑफिसर रह चुके हैं और उन्होंने हमेशा चाहा था कि उनकी पोती एक दिन बड़ी अधिकारी बने।अनुष्का ने यह सपना अपना लक्ष्य बनाया और निरंतर प्रयास करते हुए तीसरे प्रयास में यह मुकाम हासिल किया।दिल्ली के प्रतिष्ठित कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में स्नातक की पढ़ाई के बाद,अनुष्का ने सिविल सेवा की तैयारी के लिए ढाई वर्षों तक रोजाना 8 घंटे पढ़ाई कर यह सफलता अर्जित की।उनकी सफलता ने पूरे क्षेत्र को गर्व से भर दिया है और उनके परिवार,विशेषकर दादा-दादी के लिए यह एक भावुक क्षण है।
अनुष्का का संदेश है:“लड़कियों को कभी कमज़ोर नहीं समझना चाहिए। मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता और एक दिन मेहनत ज़रूर रंग लाती है।”
