/ Jul 05, 2026

परफॉर्मेंस नहीं तो पद नहीं: मंडी से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का सख्त संदेश

Mandi, 22 January-:मंडी में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने संगठन में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर सख्त रुख अपनाया। नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर के पदभार ग्रहण समारोह में पहुंचे विनय कुमार ने खुले मंच से स्पष्ट कर दिया कि अब संगठन में पद केवल नाम के नहीं, बल्कि काम के आधार पर टिकेंगे। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि जिलाध्यक्ष समेत कोई भी पदाधिकारी अपेक्षित परफॉर्मेंस नहीं देता है, तो उसे पद से हटाने में पार्टी कोई संकोच नहीं करेगी।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस संगठन में अब सिफारिश नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस ही नियुक्ति का पैमाना होगी। यदि कोई वरिष्ठ नेता किसी कार्यकर्ता की सिफारिश करता भी है, तो पहले उसकी कार्यक्षमता और संगठन के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। परफॉर्मेंस की पुष्टि के बाद ही किसी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए यह कदम जरूरी है।विनय कुमार ने जानकारी दी कि आगामी दस दिनों के भीतर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। इस कार्यकारिणी में सभी वर्गों, जातियों और क्षेत्रों का संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मेहनती और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित दायित्व दिए जाएंगे। प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणियों का भी गठन किया जाएगा।
प्रदेशाध्यक्ष ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर भी पार्टी की तैयारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार दोनों पूरी तरह से चुनावों के लिए तैयार हैं। उन्होंने संगठन और सरकार के बीच किसी भी तरह के मतभेद या नाराजगी की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है।
इस अवसर पर विनय कुमार ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन का कड़ा संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि अब पार्टी के सभी कार्यक्रम तय समय पर ही शुरू होंगे। यदि किसी कार्यक्रम का समय 11 बजे निर्धारित है, तो नेता ठीक 11 बजे पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को उससे पहले कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहना होगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं अनुशासन में रहकर काम करने में विश्वास रखते हैं और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए अनुशासन सबसे जरूरी है।
प्रदेशाध्यक्ष के इस सख्त रुख से साफ है कि कांग्रेस संगठन में अब जवाबदेही और कार्य संस्कृति को प्राथमिकता दी जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.