22 वर्षों से नौकरी का इंतजार करने वालों को ना, आईपीएस के बेटे को रातों रात नौकरी

मंडी, धर्मवीर ( TSN)-अढ़ाई साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी करूणामूलकों के साथ किए गए वादे को पूरा न होता देख करूणामूलक संघ प्रदेश सरकार से खफा हो गया है। इनका कहना है कि सत्ता में आने से पूर्व कांग्रेस ने प्रदेश के हजारों करूणामूलकों को बिना किसी शर्त के नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन सरकार ने इस वादे को पूरा करने की बजाय इन लोगों को विभिन्न वर्गों में बांटना शुरू कर दिया है।
अपने चुनावी वादे को पूरा करे सरकार, बिना किसी शर्त दें एकमुश्त नौकरी
मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान करूणामूलक संघ जिला मंडी के अध्यक्ष अनिल बलेनिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 22 सालों से करूणामूलक अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत है। लेकिन सरकार उन्हें नौकरी देने की बजाय आईपीएस के बेटे को रातों रात नौकरी पर लगा दिया। किस स्पेशल कैटेगरी के आधार पर आईपीएस के बेटे को नौकरी दी इसका जवाब सरकार को देना होगा। उन्होंने सरकार से करूणामूलकों को विभिन्न वर्गों में बांटने की बजाय बिना किसी शर्त एकमुश्त नौकरी देने की मांग उठाई है।

आने वाले कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाने की उठाई मांग

वहीं अजय बलेनिया ने कहा कि प्रदेश में कुल 3234 करूणामूलक हैं; जो नौकरी के इंतजार में हैं। मानसून सत्र में सरकार ने 9 माह के भीतर उन्हें नौकरी देने की बात कही थी, लेकिन सरकार अभी तक करूणामूलको का डाटा ही एकत्रित कर रही है। जिससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस सरकार करूणामूलकों को लटकाने का काम कर रही है। संघ ने सरकार ने आने वाली कैबिनेट के बैठक में करूणामूलकों को एकमुस्त नौकरी देने के फैसले पर मुहर लगाने की मांग भी उठाई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.