महाकुंभ में जाने के लिए लोगों की सुविधा के लिए सुक्खू सरकार के इंतज़ाम नदारद : जयराम ठाकुर

शिमला, 12 फरवरी ( TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सनातन की आस्था का प्रतीक महाकुंभ का चल रहा है जिसमें देश दुनिया के लोग जाकर स्नान कर रहे हैं। हिमाचल से भी हर दिन हजारों की संख्या में लोग महाकुंभ में स्नान करने के लिए त्रिवेणी संगम प्रयागराज जा रहे हैं लेकिन दु:ख इस बात का है कि हिमाचल की सरकार ने प्रदेशवासियों के प्रयागराज पहुंचने के लिए कोई इंतज़ाम नहीं किए हैं। इससे प्रदेश के लोगों को मजबूरी में ज़्यादा पैसे खर्च करके महाकुंभ की यात्रा करनी पड़ रही है।
हिमाचल को छोड़ देश के सभी राज्य चला रहे हैं कुंभ के लिए बसें-
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल से हर दिन हजारों की संख्या में लोग कुंभ जा रहे हैं। उसके लिए उन्हें बस और टैक्सी ऑपरेटर्स को मनमाना पैसा भी देना पड़ रहा है। इतने बड़े आयोजन में हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाए गए। प्रदेश में एचआरटीसी की इतनी बसें हैं, जिन्हें कुंभ के लिए भेज कर सरकार एक तरफ़ प्रदेश के यात्रियों का भला कर सकती थी और दूसरी तरफ़ एचआरटीसी को भी करोड़ों का लाभ हो सकता था। लेकिन सरकार अभी अपने 97 प्रतिशत हिंदू विरोधी की भावना से बाहर नहीं आ पा रही है। कांग्रेस के आलाकमान को खुश करने के लिए सुक्खू सरकार द्वारा इस तरह रवैया अपनाया जा रहा है। एक तरफ़ मुख्यमंत्री कहते हैं कि हिमाचल में 97 प्रतिशत हिंदू हैं जो किसी भी प्रदेश का सर्वाधिक हिंदू आबादी प्रतिशत है दूसरी तरफ़ प्रदेश की उस 97 प्रतिशत आबादी के लिए सरकार महाकुंभ जैसे आयोजन तक पहुँचाने के लिए बसें तक नहीं चलाई जा रही हैं।
राज्य के श्रद्धालुओं के लिए सरकार का कोई इंतज़ाम नहीं
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम बहुत सौभाग्यशाली हैं जो हमें इस तरह के संयोग में महाकुंभ स्नान का अवसर आया है। इसके लिए सरकार की तरफ़ से बढ़-चढ़ कर इंतज़ाम किया जाना चाहिए था लेकिन सरकार द्वारा बस भी नहीं उपलब्ध करवाई गई। लोग निजी बसों और ट्रैवलर से महाकुंभ गए। कई बसें हादसों का शिकार हुई। लोगों को मनमाना पैसा खर्च करना पड़ा । हमारी एचआरटीसी परिवहन सेवाएं देने वाली एक व्यवसायिक संस्था है, जो उच्च गुणवत्ता के साथ लोगों को सस्ती और सुरक्षित यात्रा करवाती है। एचआरटीसी से प्रदेश के लोगों का एक अलग लगाव है। ऐसे में सरकार प्रदेशवासियों को महाकुंभ में स्नान के लिए विशेष प्रबंध करवाने चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

657 करोड़ बैंक घोटाला: 329 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से सीने में निवेश

मोनिका रावत/पंचकूला-:657 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर सरकारी धन की नई मनी ट्रेल का खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सरकारी विभागों से कथित रूप से निकाली गई 329 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले शेल कंपनियों के खातों में पहुंचाई...

घग्गर समेत सभी नदी-नाले उफान पर, पंचकूला में नदी किनारे जाने पर रोक; धारा 163 लागू

मोनिका रावत/पंचकूला : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और पंचकूला में पिछले 48 घंटे से जारी वर्षा के कारण घग्गर नदी समेत जिले की सभी प्रमुख नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से उसने रौद्र रूप धारण कर लिया है। संभावित बाढ़...

मानसून की चुनौती के बीच हथनीकुंड बैराज अलर्ट मोड पर, हाईटेक सुरक्षा इंतज़ामों पर प्रशासन का भरोसा

यमुनानगर/परवेज खान-:मानसून के सक्रिय होते ही यमुना नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए यमुनानगर का हथनीकुंड बैराज पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।सिंचाई विभाग ने इस बार बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग का कहना है कि बैराज की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पहले...

हिमाचल में बारिश का कहर: सीएम सुक्खू ने लोगों से की सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर नदियों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंताएं...

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क,बिजली और पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 10 जुलाई सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.