पुलिस भर्ती में प्रयोग होने वाले उपकरणों की जांच करेगा माप तोल विभाग

बिलासपुर, सुभाष ठाकुर (TSN)-हिमाचल प्रदेश की पुलिस भर्ती में प्रयोग में लाए जाने वाले उपकरणों की जांच अब विधिक माप विज्ञान विभाग करेगा। भर्ती शुरू होने से पहले विधिक माप विज्ञान विभाग को पुलिस द्वारा उनके उपकरणों की जांच करवानी होगी, उसके बाद उन उपकरणों को प्रयोग में लाया जा सकता है। इसी कड़ी में विधिक माप विज्ञान विभाग बिलासपुर मंडल के सहायक नियंत्रक प्रवीण सिउटा द्वारा हमीरपुर, ऊना व बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है। इस पत्र के माध्यम से विभाग के नियमों का हवाला देकर उपकरणों की जांच करवाने के लिए कहा गया है।
विधिक माप विज्ञान विभाग ने बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना एसपी को भेजा पत्र
बता दे कि  इन उपकरणों की जांच पहले विभाग करेगा, जिसमें भार मशीन, लॉंग जंप उपकरण, लंबाई मापने वाला मीटर शामिल किए गए हैं। इन उपकरणों की सही जांच के बाद ही इनको पुलिस भर्ती में प्रयोग किया जाएगा। अगर इन किसी भी उपकरणों में सही मानक नहीं पाए जाएंगे तो उन उपकरणों को पुलिस भर्ती में प्रयोग नहीं किया जा सकता है। इस संदर्भ में ही विभाग द्वारा पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखा गया है।
पुलिस भर्ती में भार मशीन, लॉग जंप, व अन्य उपकरणों की होगी जांच
जानकारी के अनुसार 20 से 24 फरवरी को बिलासपुर, 11 से 15 फरवरी को ऊना व 28 फरवरी से 5 मार्च तक हमीरपुर में पुलिस भर्ती आयोजित की जा रही है। जिसमें हजारों युवा व युवतियां भाग ले रही हैं। ऐसे में इन भर्ती शेडयूल के बाद ही माप तोल विभाग ने अपनी कवायद आरंभ कर दी हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो उनका कहना है कि इस तरह से उपकरणों की जांच करने के लिए केंद्र सरकार से आदेश जारी हुए हैं। जिसमें पुलिस भर्ती, आर्मी भर्ती व खेल गतिविधियों में यूज होने वाले उपकरणों की जांच की जाए। क्योंकि कुछ समय पहले देश की किसी बड़ी खेल गतिविधियों में उपकरणों पर सवाल उठाए गए थे। ऐसे इसकी जांच माप तोल विभाग से करवाई गई थी, जिसमें जांच के बाद कुछ खामियां पाई गई थी। जिसके बाद केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों को यह आदेश जारी किए गए थे और इन उपकरणों की जांच करने के लिए माप तोल विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन्हीं आदेशों की पालना करते हुए विधिक माप विज्ञान विभाग बिलासपुर द्वारा तीन जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखा गया है।  बिलासपुर में तैनात अधिकारी को तीन जिलों की जिम्मेवारी सौंपी गई है और उक्त अधिकारी बतौर डिवीजल अधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस भर्ती से पहले इन उपकरणों की जांच पुलिस विभाग को माप तोल विभाग के पास करवाई होगी। उसी के बाद यह उपकरण पुलिस भर्ती में प्रयोग में लाएं जाएंगें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.