/ Aug 29, 2026

अब 15 जुलाई को होगा स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण…कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व रहेगा मौजूद

Shimla,Sanju- हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 23 जून की बजाय 15 जुलाई को ऐतिहासिक रिज मैदान पर किया जाएगा। यह जानकारी राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को पत्रकार वार्ता में दी।

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि प्रदेश के निर्माता डॉ. वाई एस परमार और वीरभद्र सिंह की प्रतिमाएं दो दिनों में रिज पर स्थापित कर दी जाएंगी। वीरभद्र सिंह की प्रतिमा तैयार होकर शिमला पहुंच चुकी है और अब इसका भव्य अनावरण केंद्रीय कांग्रेस नेतृत्व की उपस्थिति में 15 जुलाई को किया जाएगा।उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा, राजनी पाटिल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस आयोजन में शामिल होने की इच्छा जताई है। चूंकि सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं है और 23 जून को उनकी पूर्व निर्धारित व्यस्तताएं हैं, इसलिए उनके आग्रह पर यह तारीख बदली गई है।

व्यक्तिगत रूप से प्रतिपक्ष के नेताओं को भी किया आमंत्रित

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, सभी विधायक, विपक्ष के नेता और अन्य गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से प्रतिपक्ष के नेताओं को भी आमंत्रित किया है और उनमें से कई ने इसमें भाग लेने की इच्छा जताई है।उन्होंने कहा, “वीरभद्र सिंह केवल हिमाचल ही नहीं, पूरे देश के सर्वमान्य नेता थे। उनका यह अनावरण समारोह सभी राजनीतिक दलों और समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाने वाला होगा।”इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि 24 जून को रामपुर बुशहर में राजा साहब का चतुरवार्षिक श्राद्ध आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशवासियों से शामिल होने का आग्रह किया गया है। वहीं, 22 जून को रिज मैदान में प्रतिवर्ष की भांति अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के खिलाड़ी भाग लेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.