मुंबई (एकता): टाइगर श्रॉफ अपने एक्शन और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। वह बॉलीवुड के एक भारतीय अभिनेता, डांसर और मार्शल आर्टिस्ट हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में Tiger Shroff की फिल्म ‘गणपत’ का एक नया पोस्टर गणेश चतुर्थी के अवसर पर जारी हुआ है। जिसमें वह एक्शन के अंदाज में नजर आ रहे हैं। बता दें कि उनकी फिल्म Ganpath काफी सुर्खियों में है। आप पोस्टर में देख सकते हैं कि उसमें फिल्म की रिलीज डेट भी जारी की गई है।

पोस्टर में इंटेस लुक में दिखाई दे रहे टाइगर
‘गणपत’ का ये नया पोस्टर Tiger Shroff ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। आप पोस्टर में देख सकते हैं कि टाइगर ने अपने हाथ पर एक Red कलर की पट्टी बांधी हुई है। वह काफी अलग लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं पोस्टर शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा- ‘उसको कोई क्या रोकेगा…जब बप्पा का है उसके हाथ..आ रहा है गणपत…करने एक नई दुनिया की शुरूआत। फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी..’
कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ के साथ आएंगे नजर
बता दें कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ की ये फिल्म एक पैन इंडिया है, जिसमें 9 साल बाद उनकी जोड़ी अभिनेत्री कृति सेनन के साथ देखने को मिलेगी। फैंस को फिल्म में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि दोनों ने पहले भी फिल्म ‘हीरोपंती’ में धमाल मचाई थी। एक बार फिर से वह दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं।

20 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
ये फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में दुनिया भर में रिलीज की जाएगी। फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल द्वारा किया गया हैं। फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
बेहतरीन अभिनेता की सूची में हैं शुमार
टाइगर श्रॉफ अपने आपको को बॉलीवुड में एक बेहतरीन अभिनेता की सूची में शुमार कर चुके हैं। उन्होंने साल 2014 में फिल्म “हीरोपंती” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड को “हीरोपंती”, “बागी”, “बागी 2”, “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2” और “वॉर” जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी है।

