गणेश चतुर्थी के अवसर पर दिखा बॉलीवुड के एक्शन किंग का धांसू लुक, फिल्म ‘गणपत’ का नया पोस्टर रिलीज

मुंबई (एकता): टाइगर श्रॉफ अपने एक्शन और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। वह बॉलीवुड के एक भारतीय अभिनेता, डांसर और मार्शल आर्टिस्ट हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में Tiger Shroff की फिल्म ‘गणपत’ का एक नया पोस्टर गणेश चतुर्थी के अवसर पर जारी हुआ है। जिसमें वह एक्शन के अंदाज में नजर आ रहे हैं। बता दें कि उनकी फिल्म Ganpath काफी सुर्खियों में है। आप पोस्टर में देख सकते हैं कि उसमें फिल्म की रिलीज डेट भी जारी की गई है।

पोस्टर में इंटेस लुक में दिखाई दे रहे टाइगर

‘गणपत’ का ये नया पोस्टर Tiger Shroff ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। आप पोस्टर में देख सकते हैं कि टाइगर ने अपने हाथ पर एक Red कलर की पट्टी बांधी हुई है। वह काफी अलग लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं पोस्टर शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा- ‘उसको कोई क्या रोकेगा…जब बप्पा का है उसके हाथ..आ रहा है गणपत…करने एक नई दुनिया की शुरूआत। फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी..’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ के साथ आएंगे नजर

बता दें कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ की ये फिल्म एक पैन इंडिया है, जिसमें 9 साल बाद उनकी जोड़ी अभिनेत्री कृति सेनन के साथ देखने को मिलेगी। फैंस को फिल्म में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि दोनों ने पहले भी फिल्म ‘हीरोपंती’ में धमाल मचाई थी। एक बार फिर से वह दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं।

20 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

ये फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में दुनिया भर में रिलीज की जाएगी। फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल द्वारा किया गया हैं। फैंस को  फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

बेहतरीन अभिनेता की सूची में हैं शुमार

टाइगर श्रॉफ अपने आपको को बॉलीवुड में एक बेहतरीन अभिनेता की सूची में शुमार कर चुके हैं। उन्होंने साल 2014 में फिल्म “हीरोपंती” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड को “हीरोपंती”, “बागी”, “बागी 2”, “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2” और “वॉर” जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी है।

 

delhi.thesummernews.in

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में आपदा, सेब उत्पादन और सियासी बयानबाजी पर जगत नेगी का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून ने भारी तबाही मचाई है।प्रदेश के कई जिलों में बारिश,भूस्खलन और आपदा के कारण बड़े पैमाने पर सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के अनुसार, मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में अब तक 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान दर्ज...

आवारा कुत्तों-बंदरों के आतंक पर गरमाया शिमला नगर निगम का सदन, टनल निर्माण पर भी उठे सवाल

शिमला,संजू-:शिमला नगर निगम के मासिक हाउस की बैठक में मंगलवार को शहर की दो प्रमुख समस्याओं—आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक—को लेकर पार्षदों ने गंभीर चिंता जताई।मेयर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षदों ने कहा कि कई क्षेत्रों में कुत्तों और बंदरों के हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है,जिससे स्थानीय...

मां नयना देवी के दरबार पहुंचे गुरदास मान, सुख-समृद्धि की कामना

बिलासपुर,सुभाष-:प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान ने बुधवार को श्री नयना देवी जी के पावन दरबार में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल बन गया। गुरदास मान ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और मां नयना देवी के...

जयराम ठाकुर के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, बोले- क्या ज्योतिषी बन गए हैं नेता प्रतिपक्ष?

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के हालिया बयान पर पलटवार किया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव में हार की आशंका के चलते मुख्यमंत्री सुक्खू सहमे हुए हैं और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं।नरेश...

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला,बोले 13 साल से सत्ता से बाहर,हताशा में अराजकता फैला रही कांग्रेस

शिमला,संजू-:शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।जयराम ने कहा कि 13 साल से सत्ता से बाहर होने के कारण कांग्रेस में हताशा और निराशा है,इसलिए अब देश में अराजकता और अफरा-तफरी का माहौल बनाकर सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।जयराम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.