दिल्ली (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का शनिवार को दिल्ली दौरे का दूसरा दिन है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल उनसे मुलाकात करने आवास पर पहुंचे।
जहां उन्होंने जेपी नड्डा को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी। इसके साथ ही हरियाणा में संगठन को लेकर भी बातचीत हो सकती है।
