शिमला,23April(TSN)-प्रशासनिक सेवाओं में अपनी तेज़तर्रार कार्यशैली और जनहित में तत्परता के लिए पहचाने जाने वाले HAS अधिकारी मंजीत शर्मा को शिमला (रूरल) का नया उपमंडलीय अधिकारी (SDM) नियुक्त किया गया है। उनके तबादले की खबर से क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ गई है।
मंजीत शर्मा को अब तक के कार्यकाल में नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता, कुशल प्रशासन और निष्पक्ष निर्णयों के लिए सराहना मिली है। विभिन्न जिलों में सेवाएं देते हुए उन्होंने पारदर्शी और जनहितकारी प्रशासन से जनता का विश्वास जीता है।स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि उनकी नियुक्ति से शिमला ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और प्रशासन आमजन तक अधिक प्रभावी रूप से पहुंचेगा। लोगों को उम्मीद है कि उनकी सक्रियता और सजग नेतृत्व में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास संभव होगा।
