लुधियाना 16 मई(दलजीत विक्की)-राष्ट्रीय सुरक्षा नागरिक मंच के सहयोग से शनिवार को भाजपा कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद भारत की पकिस्तान के विरुद्ध किये गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जायेगीं। यह जानकारी देते हुए भाजपा के जिला प्रधान रजनीश धीमान ने बतया की यह यात्रा आरती चौक से शुरू होकर घुमार मंडी मार्किट से गुजरती हुयी रूप सिक्योर घुमार मंडी चौक के बाहर समाप्त होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान ने बताया कि पाकिस्तान के विरुद्ध किये गए ऑपरेशन सिन्दूर ने भारत की सुरक्षा नीति,सैन्य संकलप और निर्माण नेतृत्व का नया मानक स्थापित किया है और इस गौरवशाली सैन्य सफलता ने न केवल हमारे दूषणों को करा जवाब दिया बल्कि देशवाशियों में एक नई राष्ट्रीय नीति,और राष्ट्रीय भक्ति की चेतना भी जताई इस एतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में हमारे वीर जवानों की बहादुरी को समर्पित एक विशाल तिरंगा यात्रा शनिवार को निकली जायगी। जिसमें आम लोग राष्ट्रध्वज लेकर पदयात्रा की जाएगी। इस मौके पर यशपाल जनोत्रा,डक्टर निर्मल नय्यर,नवल जैन,हरप्रीत मोनू, देवी सहाय टंडन,डॉक्टर सतीश कुमार आदि मौजूद थे।
