पटना,16 मई(दलजीत विक्की)-केन्द्रीय चुनाव आयुक्त डा विवेक जोषी तख्त पटना साहिब नतमस्तक होने पहुंचे। उनके साथ उप चुनाव आयुक्त श्रीमति सुरभी,बिहार चुनाव आयुक्त विनोद कुमार गुंजियाल भी मौजूद रहे।तख्त साहिब के ग्रन्थी साहिब द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया गया।
तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, सदस्य हरपाल सिंह जोहल एवं मीडीया प्रभारी सुदीप सिंह के द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह,गोबिन्द प्रकाष मैग्जीन एवं तख्त साहिब के इतिहास की जानकारी देती अन्य धार्मिक पुस्तकें भेंट की।
