/ Nov 25, 2026

त्रिदेव और पंच परमेश्वर सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष… मोदी की गारंटी पर लोगों को भरोसा

शिमला: चन्द्रिका ( TSN)– नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने  शिमला के बनूटी में त्रिदेव और पंच परमेश्वर कार्यक्रम मे केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया और लोकसभा चुनाव मे  भाजपा की जीत की उम्मीद जताई । उन्होंने कहा कि  इस बार के लोक सभा के चुनाव में देश के लोग नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर उत्साहित है। इस बार हिमाचल के लोग हर बूथ से बीजेपी के बढ़त के रूप में अपना आशीर्वाद देंगे।
इस मौक़े पर उनके साथ शिमला के सांसद सुरेश कश्यप, विधायक सुखराम चौधरी, बलवीर वर्मा, प्रकाश राणा, डॉ जनकराज, लोकेंद्र कुमार, दीपराज, पूर्व मंत्री डॉ राजीव सैजल, पूर्व ज़िला अध्यक्ष रवि ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, मण्डल महामंत्री रोशन लाल समेत अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता और संबंधित त्रिदेव और पंच परमेश्वर उपस्थित रहे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज भारत  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नित नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। सबसे बड़े सी ब्रिज से लेकर, सबसे लंबे केबल ब्रिज देश के इंफ़्रास्ट्रक्चर की शान बढ़ा रहे हैं। बीते कल ही ऊर्जा के क्षेत्र में सूर्योदय योजना की सौग़ात दी ह। यह योजना एक दो नहीं 78 हज़ार करोड़ की है। जो देश के ग़रीबों-किसानों को निःशुल्क बिजली उपलब्ध करवाएगी। एक दिन पहले ही देश के लगभग 10 करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि आ गई। पांच साल में देश के किसानों के खाते में तीन लाख करोड़ की नक़द धनराशि  जमा करवाई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इसीलिए देश के लोग प्रधानमंत्री को गारंटी का दूसरा नाम मानते हैं और उनकी हर बात पर आँख मूँद कर भरोसा करते हैं।
जयराम ठाकुर ने सम्मेलन में आए सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि इस बार जब हमारे विश्व प्रिय नेता तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे तो देश में दो करोड़ से ज़्यादा पक्के घर बनेंगे। लखपति दीदी की संख्या में एक करोड़ का इज़ाफ़ा होगा। हमार देश दुनिया की तीन आर्थिक महाशक्तियों में शामिल होगा। रक्षा से लेकर स्वास्थ्य, चिकित्सा, अनुसंधान, अंतरिक्ष, विज्ञान, कृषि सभी क्षेत्रों में दुनिया के अग्रणी देशों में खड़ा होगा। इसके साथ ही साथ भारत विकसित होने की राह पर बड़ी मज़बूती से अग्रसर होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड से हटाए गए सात अजूबे, नगर निगम ने जेसीबी से हटाईं प्रतिकृतियां

शिमला,संजू-।राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज और मालरोड की खूबसूरती और विरासत को बरकरार रखने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है।स्टेट हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड पर स्थापित किए गए दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृतियों को हटा दिया गया है।नगर निगम की टीम ने नवंबर में जेसीबी और...

आरडीजी पर भाजपा की चुप्पी को लेकर जयराम ठाकुर पर बरसे नरेश चौहान, हर्ष महाजन को कोर कमेटी में जगह नहीं मिलने पर भी कसा तंज

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा है।मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि विपक्ष के नेता प्रदेश के वास्तविक मुद्दों से ध्यान...

छह हजार रुपये के विवाद में जानलेवा हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; सिर मुंडवाकर बाजार में निकाला पैदल

करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:करनाल में पैसों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महज छह हजार रुपये के लेन-देन को लेकर हुए झगड़े में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामले में थाना शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के एक से दो घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को पकड़...

चंडीगढ़ के मालिकाना हक पर सियासत तेज,अधूरे नोटिफिकेशन के आरोपों पर कटारिया का कांग्रेस-AAP पर तंज

चंडीगढ़-:पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ के मालिकाना हक को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी और आधे-अधूरे नोटिफिकेशन के आरोपों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तंज कसा। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में BJP और अकाली दल के बीच गठबंधन को लेकर भी अपनी बात रखी।कटारिया मंगलवार को...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सुक्खू सरकार, पांच साल की अस्थाई नौकरियां देना दुर्भाग्यपूर्ण : जयराम ठाकुर

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार की इंगेजमेंट पॉलिसी-2026 पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को स्थायी रोजगार देने के बजाय उन्हें अस्थाई नियुक्तियों के जाल में उलझा रही है। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को नियमित रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.