नाहन, सतीश शर्मा ( TSN)- सिरमौर जिला में दो स्थानों पर धान खरीद का कार्य शुरू हो गया है जिला के पावंटा साहिब और धोलाकुआं में धान की खरीद शुरु हो गईं है.सिरमौर में इस वर्ष 1 लाख 10 हजार क्विंटल धान खरीद कर लक्ष्य राज्य खाद्य आपूर्ति निगम द्वारा निर्धारित किया गया है ।
पावँटा साहिब और धौलाकुआं में हो रही धान की खरीद
पावँटा साहिब में धान खरीद केंद्र का शुभारंभ पूर्व विधायक व हिमाचल कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चौधरी किनरेश जंग द्वारा किया गया ।किरनेश जंग ने कहा कि दान खरीद केंद्र खुलने से यहां स्थानीय किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा और अब उन्हें धान बेचने पड़ोसी राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा उन्होंने कहा कि गत वर्ष धान 2210 और रुपए प्रति क्विंटल खरीदा गया था और इस बार सरकार ने दामो में वृद्धि करते हुए 2320 रुपए प्रति क्विंटल खरीदने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य खाद एवं आपूर्ति निगम द्वारा धान खरीद केंद्र पर तमाम आवश्यक सुविधाएं जुटाई गई है ताकि यहां पहुंचने वाले धान विक्रेताओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
किरनेश जंग ने यह भी कहा कि पावँटा साहब के नवादा क्षेत्र में धान की फसल पहले ही तैयार हो जाती है और वहां के किसान फसल को पड़ोसी राज्यों में बेच भी चुके हैं ऐसे में निर्णय लिया गया है कि अगले वर्ष धान की खरीद 15 से 20 दिन पहले शुरू की जाएगी। वहीं उन्होंने स्थानीय स्तर पर धान खरीद केंद्र शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का भी आभार जताया ।गौरतलब है की सिरमौर जिला का पावँटा साहिब इलाके में हजारों बीघा भूमि पर धान का उत्पादन होता है और पूरे प्रदेश में यहां सबसे अधिक धान का उत्पादन होता है।
