खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में पलवल की बेटी ने जीता स्वर्ण पदक

पलवल- असम में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में पलवल की बेटी ने स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। गांव चांदहट की बबली जाखड़ ने रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। बबली का चयन राष्ट्रीय खेलों के लिए भी किया गया है। मंगलवार को पलवल पंहुचने पर बबली जोरदार स्वागत किया गया। नेता जी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। बबली की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है।

बबली ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों को दिया है। खिलाड़ी बबली ने कहा कि वह मां ओमवती कॉलेज हसनपुर में पढ़ती है। उनका सपना अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेल कर गोल्ड मेडल हासिल करना है। पहले भी उनका यूनिवर्सिटी से उनका चयन हुआ था, फिर दिसंबर में असम के गुहाटी में आयोजित आल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में उनकी टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया था। उसके बाद खेलो इंडिया में सिलेक्शन हुआ, जिसमें उन्हें गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्होंने कहा कि उनकी इस कामयाबी में अपने मायके और ससुराल वालों की तरफ से हर संभव सहयोग मिला, जिसकी वजह से यह संभव हो पाया है। बबली जाखड़ ने बताया कि पहले वो स्कूल की तरफ से नेशनल गेम्स खेलती थी, फिर उनकी शादी हो गयी और उनके अभ्यास पर विराम लग गया। शादी के चार साल बाद उन्होंने दोबारा से अभ्यास शुरू किया। उनका एक 4 साल का बेटा भी है।

कोच देवी जाखड़ ने बताया कि शादी के चार साल बाद बबली ने दोबारा अभ्यास शुरू किया। एक बार छूटने के बाद दोबारा से शुरू करना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन बबली ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार संघर्ष किया, जिसकी वजह से आज उनका राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। उनकी कोशिश है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए बबली से अभ्यास कराया जाए, ताकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल कर देश का सम्मान बढ़ा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.