छठ पूजा के लिए घर जाने वाले यात्रियों की छूट रही है ट्रेन तो न लें टेंशन, रेलवे ने दी बड़ी राहत

दिल्ली (एकता): छठ पूजा एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जहां ‘भगवान सूर्य’ की पूजा की जाती है। यह पर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत आज यानी 17 नवंबर को हो रही है। हर कोई छठ पर्व मनाने के लिए अपने घर जाता है। ऐसे में कई रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। अगर आपकी ट्रेन भीड़ की वजह से छूट गई है तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बता दें कि इसके लिए रेलवे ने रिफंड जारी किया है। जानकारी के मुताबिक कई यात्रियों ने पहले ही टिकट की बुकिंग करा ली थी। लेकिन कई अभी भी सीट बुक करने में परेशानी में घूम रहे हैं। कई बार रेलवे स्टेशनों पर इतनी ज्यादा भीड़ इकट्ठी हो जाती है कि लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस बात की संभावना है कि भारी भीड़ की वजह से आपकी ट्रेन छूट सकती है।


ट्रेन छूटने पर आप कर सकते हैं रिफंड के लिए क्लेम

जानकारी के मुताबिक अगर रेलवे स्टेशन पर होने वाली भीड़ के कारण आपकी ट्रेन छूट जाती है तो आप रिफंड के लिए क्लेम कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपकी ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा लेट होती है तो आपको टीडीआर भरना होगा। टीडीआर को भरने की प्रक्रिया काफी आसान है। टीडीआर को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से फाइल कर सकते हैं। इसके बाद आपके खाते में पैसे आ जाएंगे।


छठ पूजा का त्योहार क्यों मनाया जाता है?

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सूर्य भगवान की उपासना करने से सूनी गोद जल्द ही भर जाती है। इस त्योहार को मनाने की शुरुआत महाभारत काल से शुरू हुई थी और तभी से इसे परंपरागत रूप से मनाया जाता है। इस दिन षष्ठी देवी का विशेष पूजा अर्चना किया जाता है। उत्तरी भारत में षष्ठी देवी को छठ मैया कहा जाता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

शिमला दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला  के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर अनुराग ठाकुर का बयान: चुनाव आयोग पर सवाल उठाना हार की हताशा

कांगड़ा,राहुल चावला —: पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल, चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वे शाहपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना होने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से...

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान: CBI जांच पर भरोसा, विपक्ष पर निशाना, गांवों के विकास पर जोर

करनाल-:करनाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने Central Bureau of Investigation (CBI) जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि जांच प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, ऐसे में किसी तरह के संदेह जताना उचित नहीं है। उन्होंने...

महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना, कुलविन्द्र कौर सैनी ने मांगा जनसमर्थन

अम्बाला, 1 मई — नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी कुलविन्द्र कौर सैनी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई को बड़ा मुद्दा बताया। अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हुए, उसके तुरंत बाद आम जनता पर महंगाई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.